फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TamilNadu: Temples are for people, says CM MK Stalin News in Hindi

TamilNadu: मंदिर किसी की निजी संपत्ति नहीं, यह जनता के लिए....बोले मुख्यमंत्री एमके स्टालिन

Sun, 04 Dec 2022 02:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Dec 2022 02:58 PM IST
सार

सीएम स्टालिन ने कहा,  कुछ लोग द्रमुक सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और सभी जातियों से पुजारी नियुक्त किए जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, चाहे वह राजशाही हो या लोकतंत्र, मंदिर केवल जनता के लिए हैं।

विज्ञापन
TamilNadu: Temples are for people, says CM MK Stalin News in Hindi
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को कहा कि मंदिर जनता के लिए हैं और यह किसी की निजी संपत्ति नहीं है। यह बात उन्होंने थिरुवनमियूर के अरुलमिगु मारुनथीस्वरर मंदिर में 31 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह के दौरान कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग द्रमुक सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और सभी जातियों से पुजारी नियुक्त किए जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, चाहे वह राजशाही हो या लोकतंत्र, मंदिर केवल जनता के लिए हैं। चाहे किसी भी प्रकार का शासन हो। मंदिर किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं। उन्होंने कहा, एचआर एंड सीई विभाग जस्टिस पार्टी के दौरान ही बनाया गया था।
विज्ञापन


डीएमके के योगदान को याद करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा, पूर्व सीएम एम करुणानिधि के नेतृत्व वाली सरकार में अधिक मंदिरों की प्रतिष्ठा की गई थी। उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने 3700 करोड़ के मूल्य वाली मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटवाया है और एक महिला को पुजारी के रूप में नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed