फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilnadu fishermen allege Sri Lankan Navy Attacked with bottle and stone

श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों पर कांच की बोतलों और पत्थरों से किया हमला, कई घायल

Wed, 28 Oct 2020 03:23 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामेश्वरम Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 28 Oct 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Tamilnadu fishermen allege Sri Lankan Navy Attacked with bottle and stone
मछुआरे - फोटो : Social media
तमिलनाडु में रामेश्वरम के मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने धनुषकोडी के पास मछली पकड़ने के दौरान कथित रूप से बोतलों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस कथित हमले में कुछ मछुआरे घायल हो गए। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों के उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

मछुआरों के स्थानीय संघ के प्रमुख सेसुराजा ने पत्रकारों को बताया कि मछुआरे सोमवार सुबह 400 नौकाओं पर सवार हो कर मछली पकड़ने गए थे और रात में वापस लौटने के दौरान श्रीलंका की नौसेना के कर्मियों ने उन्हें खदेड़ा और हमला कर दिया।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों ने हमले की निंदा की 
एमडीएमके समेत राजनीतिक पार्टियों ने भारतीय जल क्षेत्र के धनुषकोडी में 'हमले' की निंदा की है। यह हमला 17 अक्तूबर को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा चार हजार से ज्यादा मछुआरों को खदेड़ने के बाद हुआ है। वे कच्चातीवु के पास मछली पकड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेसुराजा ने बताया कि तीन महीने से ज्यादा समय के दौरान समंदर में मछुआरों पर कोई हमला नहीं किया गया था।मत्स्य पालन विभाग में सहायक निदेशक राजेंद्रन और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे मछुआरों पर कथित हमलों की शिकायतों को देख रहे हैं। सेसुराजा ने आरोप लगाया कि श्रीलंका की नौसेना ने मछुआरों पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकी, जिसमें एक मछुआरा गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जबकि अन्य को चोटें आई हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके मछली पकड़ने के जाल और अन्य सामान को भी कर्मियों ने नुकसान पहुंचाया है।

एमडीएमके के महासचिव और राज्यसभा सदस्य वाइको ने आरोप लगाया कि एक मछुआरे के सिर पर चोट लगी है जबकि अन्य कई को जख्म हुए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने श्रीलंका के समक्ष कड़ा विरोध तक दर्ज नहीं कराया है और यह पीड़ादायक है।पीएमके संस्थापक एस रामदोस ने भी हमले की निंदा की।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर कांच की बोतलों और पत्थरों से हमला किया है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में कई बार इस तरह की घटनाएं देखने को मिली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed