फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamilnadu bjp leader khushbu sundar dig at pakistan share imran khan video went viral

Pakistan: बुलेटप्रूफ हेलमेट पहनकर कोर्ट पहुंचे इमरान खान! भाजपा नेता ने कसा तंज, शेयर किया मजेदार Video

Wed, 05 Apr 2023 08:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 05 Apr 2023 08:10 AM IST
सार

मंगलवार को इमरान खान की एक कोर्ट में पेशी थी और उसी दौरान उनकी पार्टी के समर्थक उन्हें चारों तरफ से घेरकर बुलेटप्रूफ हेलमेट और शील्ड के साए में कोर्ट के भीतर लेकर गए। 

विज्ञापन
tamilnadu bjp leader khushbu sundar dig at pakistan share imran khan video went viral
इमरान खान के वीडियो का शॉट और खुशबू सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके साथ ही वहां राजनीतिक उठा-पटक भी चरम पर है। अब भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने इमरान खान का एक वीडियो शेयर कर पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर चुटकी ली है। दरअसल खुशबू सुंदर ने इमरान खान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सिर पर बुलेटप्रूफ हेलमेट पहनकर कोर्ट की पेशी के लिए जाते दिख रहे हैं। इस पर खुशबू सुंदर ने तंज कसते हुए ट्वीट में लिखा कि 'आपको याद दिला दें कि हम भी उसी समय आजाद हुए थे।'

विज्ञापन


खुशबू सुंदर ने पाकिस्तान पर कसा तंज
भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'पड़ोसी के घर में अव्यवस्था का माहौल है। जिनके पूर्व प्रधानमंत्री को संभवतः गोली के निशाने से बचाने के लिए उनके सिर पर एक बाल्टी रखी गई है। आपको याद दिला दें कि हम भी उसी वक्त आजाद हुए थे। जो सबसे अहम बात है वो हैं मूलभूत सिद्धांत, जिन पर कोई राष्ट्र खड़ा होता है- प्यार और नफरत नहीं।'
विज्ञापन

 


बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री अपनी जान को खतरा बता चुके हैं। बीते साल नवंबर में एक रैली के दौरान उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। मंगलवार को इमरान खान की एक कोर्ट में पेशी थी और उसी दौरान उनकी पार्टी के समर्थक उन्हें चारों तरफ से घेरकर बुलेटप्रूफ हेलमेट और शील्ड के साए में कोर्ट के भीतर लेकर गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे तमिलनाडु की भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने भी शेयर किया है। 

ये भी पढ़ें- Pakistan: पंजाब में मतदान में देरी पर ECP के फैसले को शीर्ष कोर्ट ने किया रद्द; विरोध में आई शहबाज कैबिनेट

डीएमके नेता ने किया ट्वीट
खुशबू सुंदर के पाकिस्तान को लेकर किए गए ट्वीट पर डीएमके नेता सर्वानन अन्नादुरई ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'आप किसे ये सलाह दे रही हैं? कोई मित्र क्या इसका अंदाजा लगा सकता है....'। इस ट्वीट के जवाब में खुशबू सुंदर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'दुख की बात है कि आप एक साधारण से बयान और एक सलाह में भी अंतर नहीं कर सकते। किसी के प्रति नफरत ने आपको इतना अंधा कर दिया है कि आप इसे नहीं समझ पा रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed