फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilnadu assembly election 2021, BJP and aiadmk begins talks on seat sharing

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू

Mon, 01 Mar 2021 09:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 01 Mar 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
Tamilnadu assembly election 2021, BJP and aiadmk begins talks on seat sharing
अमित शाह और पलानीस्वामी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक एवं भाजपा ने सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू कर दी है और दोनों पार्टियों के बीच जल्द ही इस मुद्दे पर सहमति बनने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, जनरल वीके सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं तमिलनाडु राज्य के पार्टी प्रभारी सीटी रवि, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन सहित भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री एवं अन्नाद्रमुक के समन्वयक के पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम से चर्चा की।

विज्ञापन


भाजपा को 60 सीटों की उम्मीद
भाजपा के राज्य में संगठन महासचिव केशव विनायगन भी इस बातचीत के दौरान मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता के मुताबिक बातचीत सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई और जल्द सहमति बन जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एम चक्रवर्ती ने कहा कि हमारी उम्मीद 60 सीटों को लेकर है जिनकी पहचान जीतने वाली सीटों के तौर पर की गई है। उनकी (अन्नाद्रमुक की) अपनी योजना होगी। जल्द ही दोनों पार्टियां सीट समझौते की घोषणा करेंगी।
विज्ञापन


अन्नाद्रमुक पीएमके से भी करेगी बात
अन्नाद्रमुक अलग से पीएमके के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करेगी। अभिनय से राजनीति में आए विजयकांत की पार्टी देसिया मुरपोक्कू द्रविड कड़गम (डीएमडीके) और जीके वासन की तमिल मनीला कांग्रेस भी अन्नाद्रमुक की सहयोगी हैं। इस बीच, ऑल इंडिया समातुवा मक्कल काची (एआईएसएमके) के संस्थापक एवं करीब एक दशक से अन्नाद्रमुक के सहयोगी रहे आर शरत कुमार कमल हासन की पार्टी मक्कल निधी मैय्यम से गठबंधन की संभावना के लिए शनिवार को चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल पर बाद में बात करूंगा, तमिलनाडु में एआईएमआईएम लड़ेगी चुनाव: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के नेता अब्बास सिद्दीकी द्वारा पश्चिम बंगााल में वाम-कांग्रेस गठबंधन को समर्थन दिए जाने को सोमवार को तवज्जो नहीं दी। लेकिन उन्होंने कहा कि वह उचित समय पर इस मुद्दे पर विस्तार से बोलेंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के संबंध में ओवैसी की पूर्व में आईएसएफ नेता सिद्दीकी से बातचीत हुई थी। सिद्दीकी ने रविवार को कोलकाता में एक रैली में शिरकत की और वाम तथा कांग्रेस का समर्थन करने की घोषणा की।

इस बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा कि एक शायर ने कहा है 'मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंजिल, लोग आते गए, कारवां बनता गया।' आपके सवाल का यही जवाब है। मैं उचित समय पर इसका जवाब दूंगा। सिद्दीकी द्वारा एआईएमआईएम का साथ छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह उचित समय पर इस बारे में कुछ कहेंगे।


ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में भी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हम निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे। पांच साल पहले भी हम वहां चुनाव लड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed