फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamilnadu: 1300 kg of gold seized in checking of vehicles during election duty

तमिलनाडु: चुनावी ड्यूटी के दौरान वाहनों की चेकिंग में 1300 किलो सोना जब्त

Thu, 18 Apr 2019 12:56 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवल्लुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवल्लुर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 18 Apr 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tamilnadu: 1300 kg of gold seized in checking of vehicles during election duty
सोना (फाइल फोटो)

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ले जाया जा रहा 1,300 किलो सोना चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने बुधवार को सीज कर दिया। टीटीडी आंध्र प्रदेश के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का संचालन करता है। पुलिस के मुताबिक चुनावी ड्यूटी के दौरान वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन गाड़ियों में से सोने की ईंट जब्त की गई। आगे की जांच के लिए इन्हें जमा कर लिया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि वाहन सवारों ने दावा किया कि यह सोना टीटीडी का है और इसे चेन्नई के राष्ट्रीयकृत बैंक से ले जाया जा रहा था। इस बारे में टीटीडी अधिकारियों ने कहा कि वह इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते और यह बैंक की जिम्मेदारी है कि वह दावे को साबित करे। 
विज्ञापन


वहीं तिरुनेवेली ने अधिकारियों के हवाले से छापा कि उड़न दस्ते ने डीएमके प्रत्याशी एस गणनथीराविआम की कार से 2.36 लाख रुपये नकद और 12 पोस्टल बैलट जब्त किए। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed