{"_id":"62d9a1a013dd9e2bb3648859","slug":"tamil-orator-tamilaruvi-manian-re-enters-into-politics-announces-new-outfit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manian Re-Enters Politics: प्रखर तमिल वक्ता मणियन का राजनीति में वापसी का एलान, नयी पार्टी के गठन की घोषणा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manian Re-Enters Politics: प्रखर तमिल वक्ता मणियन का राजनीति में वापसी का एलान, नयी पार्टी के गठन की घोषणा की
Fri, 22 Jul 2022 12:30 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, चेन्नई।
पीटीआई, चेन्नई।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:30 AM IST
सार
मणियन ने 2020 में राजनीति छोड़ने की घोषणा की थी और कहा था कि राजनीति की दुनिया में ईमानदारी, सच्चाई और अनुशासन का महत्व नहीं है और जहां हीरे और पत्थर के बीच फर्क नहीं किया जाता वहां हासिल करने को कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
तमिलरुवी मणियन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनीति छोड़ने के लगभग दो साल बाद प्रसिद्ध तमिल वक्ता तमिलरुवी मणियन ने गुरुवार को राजनीति में अपनी वापसी की घोषणा की। इस बार वह ऐसी पार्टी शुरू करने जा रहे हैं जिसका नाम कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे के कामराज के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
मणियन कांग्रेस के पूर्व नेता रहे हैं और उन्हें 2020 में अभिनेता रजनीकांत ने अपनी पार्टी की तैयारियों की देखरेख और समन्वय के लिए नियुक्त किया था। हालांकि, रजनीकांत ने बाद में स्वास्थ्य कारणों से राजनीति में नहीं आने का फैसला लिया। उनके निर्णय के बाद मणियन ने भी राजनीति छोड़ने की घोषणा की थी और कहा था कि “राजनीति की दुनिया में ईमानदारी, सच्चाई और अनुशासन का महत्व नहीं है और जहां हीरे और पत्थर के बीच फर्क नहीं किया जाता वहां हासिल करने को कुछ भी नहीं है।”
विज्ञापन
'कामराज मक्कल इयक्कम' नामक पार्टी की घोषणा की
महात्मा गांधी के नाम पर बनी ‘गांधी मक्कल इयक्कम’ पार्टी का नेतृत्व कर चुके मणियन ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री के कामराज के नाम पर “कामराज मक्कल इयक्कम” नामक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
विज्ञापन
राजनीति में वापसी को लेकर मणियन ने कहा कि "यह हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसे समय में लोक कल्याणकारी और अच्छी राजनीति को आगे बढ़ाएं जब तमिलनाडु में पैसे और घृणा की राजनीति हावी है।" उन्होंने कहा कि वह खुद को सिर्फ अपने परिवार के कल्याण के लिए "स्वार्थी" पहलुओं तक सीमित नहीं रख सकते इसलिए राज्य में कामराज शासन की शुरुआत करने की दिशा में एक बार फिर काम करने का फैसला किया है। मणियन ने सेवा भाववाले लोगों और "सिस्टम ध्वस्त हो गया है" कहने वालों से अपनी नई पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया।
बता दें कि कामराज, अप्रैल 1954 से अक्तूबर 1963 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे थे। कामराज सार्वजनिक जीवन में एक बेदाग ट्रैक रिकॉर्ड के साथ-साथ एक उच्च सम्मानित नेता थे। उनके शासनकाल को तमिलनाडु के स्वर्ण काल के रूप में देखा जाता है।