फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu : Youth dances on top of police car at Thevar Jayanti celebrations, watch viral video

तमिलनाडु: पुलिस की गाड़ी को रोका और ऊपर चढ़कर जमकर नाचे युवक, अब दर्ज होगा केस

Sun, 31 Oct 2021 07:02 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 31 Oct 2021 07:02 AM IST
सार

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना संज्ञान में आई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। खास बात यह है कि शनिवार को थेवर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

विज्ञापन
Tamil Nadu : Youth dances on top of police car at Thevar Jayanti celebrations, watch viral video
वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों के वाहन के ऊपर चढ़कर नाचते हुए युवक। - फोटो : Video Grab

विस्तार

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवाओं को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की गाड़ी के ऊपर खड़े होकर नाचते हुए देखा जा सकता है। परंतु अब इन युवाओं को अपनी इस हरकत का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, क्योंकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने की बात कही है।

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी पसम्पोन मुत्तुरामलिंग थेवर की जयंती थी। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के कामुधी में इस उपलक्ष्य में एक समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान वहां पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। समारोह के दौरान ही सड़क पर कुछ उत्साही युवक नाच रहे थे। जब पुलिस कर्मी अपने वाहन से वहां से गुजरे तो इन युवाओं का समूह उनके वाहन के सामने आ गया और उन्हें रोककर नाचने लगे। ये युवक यहीं नहीं रुके और नाचते-नाचते पुलिस कर्मियों के वाहन पर चढ़ गए और उसके ऊपर ही नाचने लगे। इस घटना का किसी ने वहां वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो कि वायरल हो गया। 
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटना संज्ञान में आई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। खास बात यह है कि शनिवार को थेवर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर उन्हें याद किया और कहा कि थेवर ने अपना जीवन लोक कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि थेवर तेवर जयंती के अवसर पर मैं पसम्पोन मुत्तुरामलिंग के योगदान को याद करता हूं। वह बहुत ही बहादुर और दयालु व्यक्ति थे और उन्होंने जन कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए भी कई प्रयास किए।

कौन थे थेवर
थेवर एक स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने तमिलनाडु की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जन्मदिन थेवर जयंती के रूप में मनाया जाता है, खासकर थेवर समुदाय के लोग उनकी जयंती को विशेष आयोजनों के माध्यम से मनाते हैं।


थेवर का जन्म 30 अक्टूबर 1908 को तमिलनाडु के पसम्पोन में हुआ था। वह एक स्वतंत्रता सेनानी और सभाष चंद्र बोस के निकट सहयोगियों में से एक कहे जाते हैं। वह तीन बार लोकसभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed