{"_id":"699529f071e95cba3c0d9f80","slug":"tamil-nadu-vellore-temple-chariot-topples-injured-seven-people-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: वेल्लोर में कोल्लाई उत्सव के दौरान मंदिर का 60 फुट लंबा रथ पलटा, चपेट में आकर सात लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: वेल्लोर में कोल्लाई उत्सव के दौरान मंदिर का 60 फुट लंबा रथ पलटा, चपेट में आकर सात लोग घायल
Wed, 18 Feb 2026 08:24 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लोर
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 18 Feb 2026 08:24 AM IST
सार
तमिलनाडु के वेल्लोर में हुए एक हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसा मंदिर के रथ के पलटने से हुआ, जिसकी चपेट में सात लोग आ गए। हादसा वेल्लोर के वार्षिक कोल्लाई उत्सव के दौरान हुआ।
विज्ञापन
तमिलनाडु के वेल्लोर की घटना
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के वेल्लोर में एक मंदिर का 60 फुट लंबा रथ पलटने से उसकी चपेट में आकर सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा वेल्लोर में पलार नदी के किनारे आयोजित होने वाले वार्षिक कोल्लाई उत्सव के दौरान हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों को अडुक्कम्पराई स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुई घटना
विज्ञापन
कैसे हुई घटना
- पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात के समय हुई, जब कात्पाड़ी के पास कंझिजुर से आ रहे रथ को अनुष्ठान जुलूस के बाद नदी के तल से सड़क पर खींचा जा रहा था। उसी समय रथ का संतुलन बिगड़ गया और वह एक तरफ झुक गया। जिसकी चपेट में आकर सात लोग घायल हो गए।
- घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद जिला कलेक्टर सुब्बुलक्ष्मी, पुलिस अधीक्षक शिवरामन और राजस्व मंडल अधिकारी सेंथिल कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया।
- मयना कोल्लाई उत्सव वेल्लोर जिले के प्रमुख वार्षिक आयोजनों में से एक है। जो रविवार शाम को पालार नदी के तट पर आयोजित किया गया। उत्सव के तहत 10 गावों के देवी-देवताओं को सजाया गया और उन्हें मंदिर के रथों पर रखा गया।
- नदी किनारे भक्तों ने पारंपरिक अनुष्ठान और चढ़ावा चढ़ाया। सरकारी नियमों के अनुसार, मंदिर के रथों की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- हालांकि मयना कोल्लाई उत्सव के दौरान रथों की ऊंचाई 60 फीट तक पहुंच गई। गौरतलब है कि साल 2023 में भी ऐसी घटना घटी थी, जब पालार नदी में एक रथ गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन