Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu urges Centre not to grant any approval for Karnataka’s Mekedatu Dam Project

कावेरी के पानी पर टकराव बढ़ा: तमिलनाडु ने कर्नाटक की मेकेदातु परियोजना पर जताया विरोध; केंद्र से क्या मांग की?

Wed, 18 Nov 2026 08:24 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 18 Nov 2026 08:24 PM IST
सार

कावेरी नदी पर कर्नाटक की मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर तमिलनाडु ने केंद्र से गुहार लगाई है। उसने 2018 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर बांध को मंजूरी न देने की मांग की है। आखिर इस परियोजना से तमिलनाडु को किस बात का डर है? पूरा विवाद क्या है? पढ़िए रिपोर्ट। 

विज्ञापन
Tamil Nadu urges Centre not to grant any approval for Karnataka’s Mekedatu Dam Project
क्या है मेकेदातु बांध विवाद? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु ने केंद्र सरकार से कर्नाटक की मेकेदातु बांध परियोजना को कोई मंजूरी नहीं देने की मांग की है। यह बांध कावेरी नदी पर बनाया जाना प्रस्तावित है। तमिलनाडु के ग्रामीण विकास और जल संसाधन मंत्री एन आनंद ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कर्नाटक की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना को किसी भी तरह की मंजूरी नहीं देने की मांग की गई। तमिलनाडु के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से इस मामले में दखल देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि परियोजना को लागू होने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


तमिलनाडु को इस बांध परियोजना पर आपत्ति क्यों है?
जारी बयान के मुताबिक, कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के अंतिम फैसले के खिलाफ है। न्यायाधिकरण ने 5 फरवरी 2007 को अपना अंतिम फैसला दिया था। इसके अलावा यह 16 फरवरी 2018 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के भी खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया, अगर इस परियोजना को लागू किया गया, तो तमिलनाडु के किसानों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा। कर्नाटक सरकार लगातार मेकेदातु परियोजना को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। वहीं, तमिलनाडु सरकार अपने हितों की रक्षा के लिए कई कानूनी और प्रशासनिक कदम उठा रही है।



केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद क्या बोले एन आनंद?
मुलाकात के बाद आनंद ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'हमने मेकेदातु मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। हमने उन्हें बताया कि हम इस मामले को कानूनी तरीके से आगे बढ़ाएंगे। हमने साफ कर दिया है कि हम तमिलनाडु के अधिकारों को कभी नहीं छोड़ेंगे'।

तमिलनाडु सरकार अब तक क्या-क्या कदम उठा चुकी है?
जारी बयान के मुताबिक, तमिलनाडु सरकार ने 27 मई 2026 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में एक मामला दायर किया था। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी इस परियोजना को मंजूरी नहीं देने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से कई बार यह मांग की है। इसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत मुलाकात भी की। साथ ही लिखित संदेश भी भेजे।

ये भी पढ़ेंं: महंगाई की मार?: कांग्रेस ने सरकार को घेरा, खरगे बोले- भाषण की लंबाई नहीं, थाली और जेब से मापी जाएगी तरक्की

19 जून 2026 को तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया। इसमें केंद्र सरकार से मेकेदातु परियोजना को किसी भी तरह की मंजूरी नहीं देने की मांग की गई। इसके अलावा, केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने दिसंबर 2025 में कावेरी बेसिन की सिंचाई परियोजनाओं के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए थे। तमिलनाडु सरकार ने इन दिशा-निर्देशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। इसके लिए 3 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की गई।

क्या है तमिलनाडु सरकार की मांग?
जारी बयान के मुताबिक, तमिलनाडु सरकार लगातार कहती रही है कि कावेरी नदी पर कोई नया बांध या पानी का रास्ता बदलने वाली परियोजना शुरू करने के लिए कावेरी बेसिन के सभी राज्यों की कानूनी सहमति और मंजूरी जरूरी है।

तमिलनाडु को कर्नाटक सरकार की लगातार कोशिशों पर गंभीर चिंता है। कर्नाटक सरकार मेकेदातु परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को केंद्र सरकार से मंजूरी दिलाने की कोशिश कर रही है। तमिलनाडु का कहना है कि इस मामले में सभी राज्यों के अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

मंत्री आधव अर्जुन ने क्या कहा?
तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, '2018 का (सुप्रीम कोर्ट का) फैसला अंतिम है और कोई भी इस फैसले का उल्लंघन नहीं कर सकता। कर्नाटक सरकार इस फैसले का उल्लंघन कर रही है।

उन्होंने कहा, कर्नाटक ने 2018 के फैसले के खिलाफ जाकर मेकेदातु बांध का मुद्दा उठाया है। हमने जोर देकर कहा कि डीपीआर तैयार होने के बाद भी उस पर कोई फैसला नहीं लिया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने हमारी बातों को ध्यान से सुना। उन्होंने भरोसा दिया कि डीपीआर को लेकर कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। 

अर्जुन ने कहा, 2018 का सुप्रीम कोर्ट का फैसला तमिलनाडु के पक्ष में बहुत अनुकूल है। इस फैसले का उल्लंघन करके कुछ भी नहीं किया जा सकता। दोनों राज्यों के लोगों के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव है। इसलिए हम नेताओं की ओर से की गई कुछ टिप्पणियों का जवाब दूसरी टिप्पणियों से नहीं दे सकते। कानूनी विशेषज्ञ 2018 के फैसले को अच्छी तरह समझते हैं। इसलिए इस मामले में स्थिति तमिलनाडु के पक्ष में है। 



मुख्यमंत्री विजय के निर्देश पर केंद्र को सौंपा ज्ञापन?
जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय के निर्देश पर तमिलनाडु के मंत्री ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को व्यक्तिगत रूप से ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में तमिलनाडु के मंत्री ने केंद्र सरकार से कई मांगें कीं। उन्होंने कर्नाटक की डीपीआर पर विचार नहीं करने की मांग की। उन्होंने कर्नाटक की ओर से एकतरफा परियोजनाएं शुरू करने से रोकने की भी मांग की। साथ ही कानूनी और संघीय व्यवस्था के सिद्धांतों को बनाए रखने की अपील की।

ये भी पढ़ेंं: वीआईपी आए तो चमकी सड़कें: हाईकोर्ट की बीएमसी को फटकार- आम लोगों के लिए स्थायी सफाई व्यवस्था क्यों नहीं?

ज्ञापन में केंद्र सरकार से क्या कहा गया?
ज्ञापन में कहा गया, 'संघवाद के सिद्धांतों और राज्यों के अधिकारों की रक्षा के हित में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) को कावेरी नदी पर मेकेदातु बांध बनाने के लिए कर्नाटक की डीपीआर पर विचार नहीं करना चाहिए'। 

'कर्नाटक सरकार को निर्देश दिया जाना चाहिए कि वह कावेरी नदी और उसकी सहायक नदियों पर जलाशय बनाने या पानी का रास्ता बदलने से जुड़ी कोई नई परियोजना शुरू न करे। ऐसा तब तक नहीं होना चाहिए, जब तक कावेरी बेसिन के सभी राज्यों की कानूनी रूप से जरूरी सहमति और मंजूरी न मिल जाए'।

ज्ञापन में आगे कहा गया, 'अंतरराज्यीय नदी जल अधिकारों और संघीय शासन व्यवस्था के सिद्धांतों की रक्षा के लिए सभी लागू कानूनी प्रावधानों और तय प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए'। आनंद ने केंद्रीय मंत्री से एक और अपील की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय और केंद्रीय जल आयोग के संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए जाएं। साथ ही ज्ञापन में उठाए गए सभी मुद्दों पर व्यापक और उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed