फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu update Two women died in road accident and NCPCR summons Tamil Nadu chief secretary

Tamil Nadu: चेन्नई में तेज रफ्तार ने ली दो महिलाओं की जान, एक अन्य मामले में NCPCR ने मुख्य सचिव को किया तलब

Thu, 15 Sep 2022 09:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 15 Sep 2022 09:43 PM IST
सार

बाल अधिकार संस्था एनसीपीसीआर ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव को तलब किया है। उन्हें एक बिना पंजीकृत चाइल्डकेयर संस्थान में कथित तौर पर गैरकानूनी रूप से धर्मांतरण और नाबालिग लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में  रिपोर्ट प्रस्तुत करने में देरी करने के कारण स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया है।

विज्ञापन
Tamil Nadu update Two women died in road accident and NCPCR summons Tamil Nadu chief secretary
तमिलनाडु पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

चेन्नई के आईटी कॉरिडोर में बीती रात भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने दो महिला सॉफ्टवेयर पेशेवरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मामले में एनसीपीसीआर ने गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्य सचिव को फटकार लगाई है।  

विज्ञापन


तेज रफ्तार होंडा सिटी ने मारी टक्कर
सड़क हादसे में दो आईटी पेशेवर महिलाओं की मौत का मामला बीती रात का है। चेन्नई के आईटी कॉरिडोर में बुधवार करीब साढ़े ग्यारह बजे जब एचसीएल स्टेट स्ट्रीट सर्विस में एनालिस्ट के रूप में काम करने वाली एस लावण्या और आर लक्ष्मी घर वापस लौट रही थीं, तभी एक होंडा सिटी ने दोनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने इस मामले में बताया कि घटना के समय चालक काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। गाड़ी की तेज रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों में से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दूसरी महिला की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक महिलाओं में लावण्या आंध्र प्रदेश के चित्तूर से और लक्ष्मी केरल के पलक्कड़ की रहने वाली थीं।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, तांबरम के सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) एमआर जीके कन्नन ने बताया कि घटना के बाद चालक मोतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि चालक मोतीश कुमार  अपने पिता के साथ काम करता है। वे पेपर प्लेट बनाने का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपीसीआर ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव को किया तलब
बाल अधिकार संस्था एनसीपीसीआर ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव को तलब किया है। उन्हें एक बिना पंजीकृत चाइल्डकेयर संस्थान में कथित तौर पर गैरकानूनी रूप से धर्मांतरण और नाबालिग लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में  रिपोर्ट प्रस्तुत करने में देरी करने के कारण स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया है।

दरअसल, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने नौ सितंबर को संस्था के बारे में तमिलनाडु के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को एक शिकायत भेजी थी। आयोग ने इस शिकायत के बारे में कार्रवाई के बाद रिपोर्ट देने को भी कहा था। जिसके बाद जब एनसीपीसीआर को इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं मिली, तो एनसीपीसीआर ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव डॉ वी इराई अंबू को पत्र लिखकर तलब किया। पत्र में एनसीपीसीआर ने कहा कि इस मामले में आपके  कार्यालय से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। 


आयोग ने उन्हें 20 सितंबर को दोपहर 3 बजे इस मामले में की गई कार्रवाई के विवरण के साथ वर्चुअल मोड के माध्यम से रिपोर्ट जमा करने के साथ ही देरी के कारणों को भी बताने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed