फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Udhayanidhi Stalin's statement on speculation of becoming Deputy CM

Tamil Nadu: उपमुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर आया उदयनिधि स्टालिन का बयान, बताया कौन सा पद है पसंद

Sat, 20 Jul 2024 01:45 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मेघा झा Updated Sat, 20 Jul 2024 01:45 PM IST
सार

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री पद पर पदोन्नति की अफवाहों को मंत्री और डीएमके युवा विंग के सचिव उदयनिधि ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में हम सभी मंत्री ही उपमुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन
Tamil Nadu: Udhayanidhi Stalin's statement on speculation of becoming Deputy CM
उदयनिधि स्टालिन। फाइल फोटो। - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री पद पर पदोन्नति की अफवाहों को मंत्री और डीएमके युवा विंग के सचिव उदयनिधि ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में हम सभी मंत्री ही उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अपने पद की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पद उनका पसंदीदा पद है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन जो कि डीएमके युवा विंग के सचिव भी हैं, उनके उपमुख्यमंत्री के पद पर पदोन्नति होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में शनिवार को उन्होंने बताया कि हमारे सीएम और पार्टी अध्यक्ष की मदद करने के लिए कार्यभार संभालने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया है। मुझे पता है कि आप में से कुछ ने यह सुनिश्चित करने के लिए यह प्रस्ताव पेश किया गया। वहीं अपनी पदोन्नति की मीडिया रिपोर्ट पर उदयनिधि ने कहा कि हमारी सरकार में सभी मंत्री उपमुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पद हो, मेरे हिसाब से युवा विंग सचिव का पद मेरा पसंदीदा पद है।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उदयनिधि ने कहा कि 2026 का चुनाव हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमें काम करना है, और मिलकर काम करना है, पिछले चुनावों की तरह इस चुनाव में भी हमें जीत हासिल करना है। उन्होंने कहा कि जो भी गठबंधन आएगा, हमारे पार्टी के नेता जीत जाएंगे। हमारे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन फिर से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले चुनाव में हमारा गठबंधन फिर से चुनाव जीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा विंग के कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आग्रह
युवा विंग के सचिव उदयनिधि ने कहा कि युवा विंग के सभी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे सुबह शाम 10 मिनट का समय दें। उदयनिधि ने समर्थकों से सोशल मीडिया पर अपनी भागीदारी बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने युवा विंग के लिए एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी निर्धारित किया। जिसमें हर घर से एक युवा कैडर को शामिल करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed