{"_id":"62768bb684688b4d34595d9a","slug":"tamil-nadu-two-policemen-arrested-in-custodial-death-case-10-lakh-compensation-announced-for-the-kin-of-the-deceased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: हिरासत में मौत के मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, मृतक के परिजनों के लिए 10 लाख के मुआवजे का एलान ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: हिरासत में मौत के मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, मृतक के परिजनों के लिए 10 लाख के मुआवजे का एलान
Sat, 07 May 2022 08:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 07 May 2022 08:52 PM IST
सार
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में कहा कि विघ्नेश की मौत की हत्या के तौर पर जांच की जाएगी। इस बीच, तमिलनाडु सरकार ने मृतक के परिजनों के लिए 10 लाख के मुआवजे का एलान किया है।
विज्ञापन
एमके स्टालिन
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु पुलिस ने हिरासत में 25 वर्षीय शख्स की मौत के मामले में अपने दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध जांच शाखा (सीबी-सीआईडी) ने शुक्रवार को मुनाफ और कांस्टेबल पोनराज को वी विघ्नेश की मौत के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विघ्नेश को ड्रग्स रखने के आरोप में18 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। सीबीसीआईडी के समक्ष दो गिरफ्तार पुलिसकर्मियों सहित नौ पुलिसकर्मी पेश हुए। मुनाफ और पोनराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या के लिए सजा) के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले पोनराज समेत तीन पुलिसकर्मियों को नौकरी से निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विधानसभा में कहा कि विघ्नेश की मौत की हत्या के तौर पर जांच की जाएगी। इस बीच, तमिलनाडु सरकार ने मृतक के परिजनों के लिए 10 लाख के मुआवजे का एलान किया है। उसकी मौत के कुछ दिनों बाद उसके भाई ने आरोप लगाया था कि उसे मुंह बंद रखने के लिए एक लाख रुपये देने की कोशिश की गई। उसने यह भी आरोप लगाया था कि ऑटोप्सी के बाद पुलिस ने भाई के शव को देखने तक नहीं दिया।
विज्ञापन
एमके स्टालिन
- फोटो : ANI
द्रमुक सरकार की पहली वर्षगांठ: स्टालिन ने बस में किया सफर
- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाली सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर चेन्नई में महानगर परिवहन निगम (एमटीसी) की एक बस में यात्रा के दौरान लोगों से बातचीत की। उन्होंने इसके बाद विधानसभा में कई जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा भी की।
- मुख्यमंत्री ने शहर के व्यस्त राधाकृष्णन सलाई मार्ग पर मार्ग संख्या 29 सी की बस में यात्रा की और सफर कर रहे लोगों से बातचीत की। स्टालिन ने विशेष रूप से महिला यात्रियों से बात की और उनके लिए बस में मुफ्त यात्रा सुविधा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने द्रमुक सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर विधानसभा में कई घोषणाएं कीं, जिनमें सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए नाश्ता उपलब्ध कराने जैसी योजना शामिल है।
- गौरतलब है कि स्टालिन ने विपक्ष में 10 साल रहने के बाद वर्ष 2021 के विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को चिरप्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक के खिलाफ निर्णायक जीत दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल की शुरुआत की। इससे पहले वह 2006-2011 की द्रमुक सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।