फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu tvk chief vijay said delimitation is attempt to destroy political importance of southern states

Tamil Nadu: 'ये दक्षिणी राज्यों की अहमियत खत्म करने की कोशिश', परिसीमन विवाद में कूदे एक्टर विजय दलपति

Wed, 05 Mar 2025 01:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 05 Mar 2025 01:29 PM IST
सार

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन इस मुद्दे पर खासे मुखर हैं और वे लगातार इस मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ हमलावर हैं। अब फिल्म अभिनेता से राजनेता बने विजय दलपति ने भी परिसीमन के मुद्दे पर सीएम का समर्थन किया है। 

विज्ञापन
tamil nadu tvk chief vijay said delimitation is attempt to destroy political importance of southern states
दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

विस्तार

तमिलनाडु में परिसीमन को लेकर जारी विवाद में अब फिल्म अभिनेता और तमिल वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय दलपति भी कूद गए हैं। विजय दलपति ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर बयान जारी किया है। इस बयान में विजय ने लिखा है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होता है तो ये दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक अहमियत कम करने की कोशिश होगी। 
विज्ञापन


विजय दलपति ने तमिलनाडु सीएम के सुर में मिलाया सुर
गौरतलब है कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन इस मुद्दे पर खासे मुखर हैं और वे लगातार इस मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ हमलावर हैं। अब फिल्म अभिनेता से राजनेता बने विजय दलपति ने भी परिसीमन के मुद्दे पर सीएम का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि 'अगर केंद्र सरकार मनमाने तरीके से संसदीय सीटों का परिसीमन करती है तो इसे दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक अहमियत कम करने के तौर पर देखा जाएगा। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अहम मुद्दे पर हम सभी एक हैं और इससे ये भी पता चलेगा कि कौन तमिलनाडु के कल्याण के साथ है और कौन तमिलनाडु के खिलाफ।'
विज्ञापन


सीएम स्टालिन लगातार कर रहे परिसीमन का विरोध
गौरतलब है कि साल 2026 से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होनी है। अगर परिसीमन जनसंख्या के आधार पर हुआ तो इससे दक्षिण के राज्यों में लोकसभा सीटें घट सकती हैं और उत्तरी राज्यों में सीटें बढ़ सकती हैं। इसका दक्षिण के राज्य विरोध कर रहे हैं। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया है कि परिसीमन से दक्षिण के राज्यों को नुकसान नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद तमिलनाडु सीएम लगातार इसे लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। तमिलनाडु सीएम ने अपने एक बयान में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए दक्षिणी राज्यों को सजा दी जा रही है। स्टालिन ने इसका पुरजोर विरोध करने की बात कही। स्टालिन ने इस मुद्दे पर सभी पार्टियों की बैठक भी बुलाई है। अपने एक बयान में स्टालिन ने लोगों से जल्द से जल्द बच्चे पैदा करने की अपील की ताकि राज्य की जनसंख्या बढ़ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed