{"_id":"59ca45984f1c1bd8538b4819","slug":"tamil-nadu-thousand-year-old-goddess-kali-statue-found-in-the-excavation-of-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में खुदाई के दौरान मिली एक हजार साल पुरानी मां काली की मूर्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में खुदाई के दौरान मिली एक हजार साल पुरानी मां काली की मूर्ति
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 26 Sep 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
maa kali
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के एक गांव में नदी की खुदाई दौरान 100 सेंटीमीटर लंबी मां भद्रकाली की मूर्ति मिली है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, पुरातत्वविद वी. नारायणमूर्ति ने इस मूर्ति को लगभग एक हजार साल पुराना बताया है।
विज्ञापन
खूबसूरत नक्काशी से बनी हुई इस पत्थर की मूर्ति की चौड़ाई 137 सेमी है। खुदाई के दौरान निकली मां काली की मूर्ति की मुद्रा, पत्थर पर विराजमान हैं जिसमें उनका एक पैर राक्षस पर रखा हुआ है और दूसरा पैर पत्थर पर रखा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं उनके एक हाथ में असुर का कटा हुआ सिर और दूसरे हाथ में त्रिशूल है। साथ ही सिर पर सुंदर मुकुट बना है। इसके अलावा उनके अन्य हाथों में ड्रम, ढाल और घंटियां हैं। मूर्ति को एक नजर से देखने पर बहुत ही मनमोहक दिखाई देती है क्योंकि मूर्ति के चेहरे पर तेज और गुस्से की मुद्रा बड़ी सुंदरता के साथ चित्रित है। शारदीय नवरात्रों के दौरान काली मां काली की मूर्ति मिलने से स्थानीय लोग इसको अस्था से जोड़ के देख रहे हैं।
विज्ञापन