फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu Student rape case BJP to take out justice rally from Madurai to Chennai says Annamalai

Tamil Nadu: छात्रा से दुष्कर्म मामले में घिरी डीएमके, भाजपा मदुरै से चेन्नई तक निकालेगी 'न्याय रैली'

Tue, 31 Dec 2024 03:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 31 Dec 2024 03:03 PM IST
सार

अन्नामलाई ने कहा, 'यह तय किया गया है कि चेन्नई में रैली के समापन पर महिला विंग की मांगों को लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।' मदुरै से चेन्नई की दूरी करीब 450 किलोमीटर है। 

विज्ञापन
tamil nadu Student rape case BJP to take out justice rally from Madurai to Chennai says Annamalai
अन्ना यूनिवर्सिटी की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते अन्नामलाई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छात्रा यौन उत्पीड़न मामले को लेकर सत्तारूढ़ डीएमके पर दबाव बढ़ाते हुए भाजपा की राज्य इकाई ने सोमवार को घोषणा की कि पार्टी की महिला शाखा पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए मदुरै से चेन्नई तक रैली निकालेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी का डीएमके से संबंध है और मामले में 'सच्चाई को छिपाने' की कोशिश की जा रही है। हालांकि डीएमके ने आरोपी के पार्टी का सदस्य होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा निकालेगा न्याय रैली
भाजपा की राज्य महिला मोर्चा की प्रमुख उमारथी राजन के नेतृत्व में यह न्याय रैली निकाली जाएगी। मदुरै से चेन्नई तक 'न्याय रैली निकाली जाएगी और इसकी शुरुआत 3 जनवरी को होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इसकी घोषणा की। अन्नामलाई ने कहा, 'यह तय किया गया है कि चेन्नई में रैली के समापन पर महिला विंग की मांगों को लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।' मदुरै से चेन्नई की दूरी करीब 450 किलोमीटर है। गौरतलब है कि अन्ना विश्वविद्यालय के परिसर में एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। इसे लेकर तमिलनाडु की राजनीति गर्म है और नागरिक समाज इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहा है। घटना के सिलसिले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
अन्ना विश्वविद्यालय की घटना के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने शुक्रवार सुबह राज्य सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के दौरान अन्नामलाई ने अर्धनग्न होकर अपने शरीर पर कोड़े बरसाए थे। अन्ना यूनिवर्सिटी मामले को लेकर डीएमके सरकार बैकफुट पर है और विपक्षी पार्टियां सीएम स्टालिन से इस्तीफे की मांग कर रही हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को फिल्म अभिनेता और टीवीके पार्टी के प्रमुख दलपति विजय ने भी राज्यपाल से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed