फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Student and 12 others assaulted in fake NCC camp 11 accused arrested

तमिलनाडु: फर्जी NCC कैंप में छात्रा से दुष्कर्म, 12 अन्य का यौन शोषण; प्राचार्य-शिक्षक समेत 11 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2024 06:29 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृष्णागिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कृष्णागिरी Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 19 Aug 2024 06:29 PM IST
सार

पुलिस ने सोमवार को बताया कि जांच में पता चला है कि निजी स्कूल के पास एनसीसी इकाई नहीं थी। आयोजकों ने स्कूल प्रबंधन से कहा था कि इस तरह के कैंप की मेजबानी करने से वे एनसीसी इकाई के लिए पात्र हो जाएंगे

विज्ञापन
Tamil Nadu Student and 12 others assaulted in fake NCC camp 11 accused arrested
दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के कृष्णागिरी में एक फर्जी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैंप में 13 साल की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और 12 अन्य के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में रविवार को कैंप आयोजक, निजी स्कूल के प्रधानाचार्य, दो शिक्षकों और एक कॉरेस्पॉन्डेंट सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि जांच में पता चला है कि निजी स्कूल के पास एनसीसी इकाई नहीं थी। आयोजकों ने स्कूल प्रबंधन से कहा था कि इस तरह के कैंप की मेजबानी करने से वे एनसीसी इकाई के लिए पात्र हो जाएंगे। पुलिस ने आगे बताया कि स्कूल ने कैंप के लिए जिस समूह को नियुक्त किया, उसकी पृष्ठभूमि की जांच नहीं की।

विज्ञापन


कैंप में नहीं थे शिक्षक
एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में आयोजित तीन दिवसीय कैंप में 17 लड़कियों सहित 41 छात्रों ने भाग लिया था। छात्राओं को पहली मंजिल पर स्कूल के सभागार में ठहराया गया था, जबकि लड़कों को भूतल पर। कैंप की निगरानी के लिए कोई शिक्षक भी नहीं रखा गया था। लड़कियों का आरोप है कि उन्हें बहलाकर ऑडिटोरियम से बाहर ले जाया गया... फिर उनका यौन उत्पीड़न और शोषण किया गया।
विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ पर्दाफाश
यह घटना आठ अगस्त की है। कैंप पूरा होने के बाद सभी घर लौट आए। बाद में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की तबीयत खराब हो गई और 16 अगस्त को अस्पताल में उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने बरगुर पुलिस को घटना की सूचना दी और वारदात का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल ने दबा दिया था मामला
डीएसपी पी थगादुरई ने मीडिया से बात करते हुए कहा, स्कूल के अधिकारियों को यौन अपराधों के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचित करने के बजाय मामले को दबा दिया। यहीं नहीं, पीड़ित छात्राओं को भी इस मामले को गंभीरता से न लेने के निर्देश दिए गए थे।


पॉक्सो के तहत केस दर्ज
पुलिस अब यह पता लगा रही कि क्या इस तरह के फर्जी एनसीसी कैंप कहीं और भी लगाए गए थे। पीड़िताओं की मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उधर, जिला बाल कल्याण समिति ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed