फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Seven people feared trapped after mudslide in Tiruvannamalai amid heavy rain NDRF rescue operation

Tamil Nadu: अन्नामलाईयार पहाड़ी की निचली ढलान पर घरों पर गिरा पत्थर; फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान तेज

Mon, 02 Dec 2024 09:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 02 Dec 2024 09:11 AM IST
सार

अग्निशमन और बचाव सेवाओं के एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित झोपड़ियों पर एक बड़ा पत्थर गिर गया है। भारी बारिश के बीच बचाव कार्य जारी है। घरों से 5 से 7 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

विज्ञापन
Tamil Nadu: Seven people feared trapped after mudslide in Tiruvannamalai amid heavy rain NDRF rescue operation
भारी बारिश से बिगड़े हालात - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच तिरुवन्नामलाई में मिट्टी धंसने के बाद सात लोग मलबे में फंसे हुए हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गय है। एनडीआरएफ कर्मी हाइड्रोलिक लिफ्टों की मदद से बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश के बाद प्रसिद्ध अन्नामलाईयार पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित घरों पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। इसमें लगभग 7 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

विज्ञापन

   

बचाव अभियान जारी
जिला कलेक्टर डी भास्कर पांडियन और पुलिस अधीक्षक एम सुधाकर ने रविवार शाम को मौके का निरीक्षण किया। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि शहर में भारी बारिश होने के बावजूद अधिकारियों की ओर से बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोपड़ियों पर एक बड़ा पत्थर गिर गया
अग्निशमन और बचाव सेवाओं के एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित झोपड़ियों पर एक बड़ा पत्थर गिर गया है। भारी बारिश के बीच बचाव कार्य जारी है। घरों से 5 से 7 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अंधेरा और बारिश के कारण स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मी भी बचाव अभियान में शामिल होंगे।

अब भी हालात काबू में नहीं
तिरूवन्नमलाई के जिलाधिकारी डी. भास्कर पांडियन ने तलहटी पर वीओसी नगर में प्रभावित घर का निरीक्षण करने के बाद कहा कि स्थानीय लोगों के हिसाब से इस इमारत में पांच बच्चों सहित सात लोग रह रहे थे। यह पता नहीं लग पाया है कि ये लोग अभी वहीं हैं या भारी बारिश के कारण कहीं और शरण ले चुके हैं। बचाव अभियान से ही स्पष्ट हो पाएगा। पहाड़ी पर अब भी एक पत्थर इस हालत में है कि वह कभी भी गिर सकता है। 

50 से 80 लोगों को निकाल लिया गया
उन्होंने कहा कि फिलहाल बारिश नहीं हो रही है, लेकिन रात भर हुई बारिश के कारण पहाड़ी पर मिट्टी खिसकने की आशंका है। इसलिए हमने अब तक इलाके से 50 से 80 लोगों को निकाल लिया है। घर पूरा मलबे से ढक गया है। एनडीआरएफ के दल ने जिला प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।


तूफान के बाद ट्रेनें प्रभावित
तूफान की वजह से भारी बारिश के बाद तमिलनाडु में हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। इस बीच विक्रावंडी से मुंडियामपक्कम के बीच पुल 452 के ऊपर पानी चल रहा है। इस वजह से पुल पर आवागमन रोक दिया गया है। दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, पानी के खतरे के स्तर से ऊपर बढ़ने के कारण कई एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं और उनके मार्ग में परिवर्तन किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed