फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Polls: Is seat-sharing formula between Congress, DMK decided, who will get how many seats?

Tamil Nadu Polls: क्या तमिलनाडु में कांग्रेस-DMK के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, गठबंधन में किसे-कितनी सीटें?

Wed, 04 Mar 2026 11:26 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: Nirmal Kant Updated Wed, 04 Mar 2026 11:26 PM IST
सार

Tamil Nadu Polls:  तमिलनाडु चुनाव से पहले कांग्रेस-द्रमुक में सींट बंटवारे को लेकर खींचतान आखिरकार खत्म हो गई है। दोनों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई, जिसमें कांग्रेस को 28 विधानसभा और एक राज्यसभा सीट मिली। पढ़िये रिपोर्ट-

विज्ञापन
Tamil Nadu Polls: Is seat-sharing formula between Congress, DMK decided, who will get how many seats?
कांग्रेस और द्रुमुक के नेता - फोटो : एक्स/द्रमुक

विस्तार

तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पार्टी ने कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया। डीएमके ने 28 सीटें कांग्रेस को देने पर सहमति जताई। साथ ही एक राज्यसभा सीट भी कांग्रेस को दी गई है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के दखल बाद सत्ता में हिस्सेदारी और सीटों की संख्या को लेकर चल रहे लंबे गतिरोध को सुलझाया गया। डीएमके और कांग्रेस ने आज औपचारिक रूप से समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, लंबी बातचीत के बाद हुए समझौते के तहत कांग्रेस को 28 विधानसभा सीटें और एक राज्यसभा सीट देने पर सहमति बनी है। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के सेल्वापेरुन्थगई ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। माना जा रहा है कि डीएमके ने 2028 में एक और राज्यसभा सीट देने का आश्वासन भी दिया है। हालांकि, इस पर दोनों दलों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख से ठीक पहले, पिछले दो दिनों तक चली गहन चर्चा के बाद इस सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कल नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे या कराने जाएंगे? बिहार छोड़े तो क्या होगा आगे
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के मुताबिक, कांग्रेस को 28 विधानसभा सीटें और एक राज्यसभा सीट दी गई है। कांग्रेस किन-किन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेगी, इसका फैसला अगले चरण की बातचीत में किया जाएगा। दोनों दल गुरुवार को राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करेंगे।

केरल कांग्रेस प्रमुख ने क्या कहा?
सेल्वापेरुन्थगई ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही अपने राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का एलान करेगी और पार्टी इस समझौते से पूरी तरह संतुष्ट और है।

गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस के 39 विधानसभा सीटों और दो राज्यसभा सीटों की मांग पर अड़े रहने से दोनों दलों के संबंधों में खटास आ गई थी। स्थिति को संभालने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के आग्रह पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने दखल दिया और मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से बातचीत की। इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी को हराने की साझा रणनीति तय करना था। इसके बाद डीएमके नेतृत्व वाले गठबंधन ने आखिरकार कांग्रेस को 28 विधानसभा सीटें और एक राज्यसभा सीट देने पर सहमति जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed