फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Polls BJP Rally Updates PM Modi Coimbatore Campaign Women Reservation sorrow Among Own People news

PM Modi In Coimbatore: महिला आरक्षण पर तमिलनाडु में बोले प्रधानमंत्री, दुख-दर्द अपनों के बीच बांटना चाहता हूं

Sat, 18 Apr 2026 07:15 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर (तमिलनाडु)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर (तमिलनाडु)। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Sat, 18 Apr 2026 07:15 PM IST
सार

PM Modi In Coimbatore NDA-BJP Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा, वे अपना दुख-दर्द अपनों के बीच बांटना चाहते हैं। पीएम मोदी ने संसद में विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। बकौल पीएम मोदी महिला आरक्षण को लेकर उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने अपने संबोधन में और क्या बातें कहीं? जानिए इस खबर में

विज्ञापन
Tamil Nadu Polls BJP Rally Updates PM Modi Coimbatore Campaign Women Reservation sorrow Among Own People news
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : @अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु का चुनावी पारा चढ़ने लगा है। प्रचार के अंतिम हफ्ते में सभी दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोयंबटूर में भाजपा-एनडीए की एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि वे अपना दुख-दर्द अपनों के बीच बांटना चाहते हैं। पीएम मोदी ने संसद में संविधान संशोधन का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर ये बिल पारित हो जाता तो तमिलनाडु की बहुत सारी महिलाएं विधायक और सांसद बन पाती। लेकिन डीएमके ऐसा नहीं होने देना चाहती।

विज्ञापन


डीएमके को तमिलनाडु की जनता जवाब देगी
संसद में काले कपड़े पहनकर विरोध करने वाली सत्ताधारी पार्टी डीएमके को अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की जनता द्रमुक को सबक सिखाएगी। उन्होंने रैली में मौजूद जनता से कहा कि जब डीएमके नेता आपसे वोट मांगने आएं तो उनसे सवाल करें कि महिलाओं को लाभ दिलाने के मकसद से लाए गए इस संविधान संशोधन विधेयक का विरोध क्यों किया गया? पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके के कृत्य अब बहुत अच्छे से एक्सपोज हो चुके हैं। जनता डीएमके के काले कारनामे अच्छे से जान चुकी है। झूठ फैलाने से डीएमके के काले कारनामे छिपने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Hormuz Tension: होर्मुज में IRGC सैनिकों की गोलीबारी, भारतीय जहाजों को लौटना पड़ा; भारत में ईरानी राजदूत तलब
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम का दावा- तमिलनाडु से डीएमके की विदाई तय
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में बड़े सियासी बदलाव का संकेत मिलने की बात भी कही। उन्होंने कहा, 'नई शुरुआत के इस दौर में तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय लिखा जा रहा है। तमिलनाडु की जनता एक स्पष्ट संदेश दे रही है। एनडीए अंदर, डीएमके बाहर।'


परिवारवाद पर पीएम मोदी का प्रहार
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में तमिलनाडु में दो चीजें रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी हैं, एक सत्ताधारी परिवार की संपत्ति और दूसरा राज्य पर कर्ज का बोझ। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके लिन के परिवार के भीतर 'बेटे और दामाद' के बीच लूट की प्रतिस्पर्धा होने का दावा करते हुए कहा कि राज्य का पैसा जनहित के बजाय एक परिवार की तिजोरी में जा रहा है, जिससे तमिलनाडु के प्रत्येक नागरिक पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं तमिलनाडु को भारत के विकास के एक अहम इंजन के तौर पर देखता हूं। पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को 14 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा दिए हैं। यह पैसा टैक्स में हिस्सेदारी, हाईवे, एयरपोर्ट, रेलवे और जन-कल्याणकारी योजनाओं के रूप में मिला है। यह उस रकम से कहीं ज़्यादा है जो तमिलनाडु को तब मिली थी, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed