{"_id":"5de9af658ebc3e54a1340a9f","slug":"tamil-nadu-officials-dumped-tons-of-garbage-in-cuddalore-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : अधिकारियों ने नदी में बहा दिया कई टन कूड़ा, हुए निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु : अधिकारियों ने नदी में बहा दिया कई टन कूड़ा, हुए निलंबित
Fri, 06 Dec 2019 07:01 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 06 Dec 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
नदी में ट्रक से गिराया जाता कूड़ा
- फोटो : एएनआई
एक ओर जहां पूरी दुनिया में पर्यावरण को बचाने के मुद्दे पर पहल की जा रही हैं और इसे संरक्षित रखने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, तमिलनाडु के कडलोर जिले में थित्तकुडी में एक पंचायत के कर्मचारियों ने कई टन कूड़ा एक नदी में बहा दिया।
विज्ञापन
बुधवार को कस्बा पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों को पीडब्ल्यूडी (लोक हित विभाग) के ट्रकों में कई टन कूड़ा लदवाते और नदी में फिंकवाते देखा गया था। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो जिला कलेक्टर ने इस पर तत्काल कार्रवाई की।
विज्ञापन
उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कस्बा पंचायत के एग्जीक्यूटिव अधिकारी थिरू वी गुणशेखरन और सफाई सुपरवाइजर को निलंबित करने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही सरकारी वाहन के ड्राइवर का अनुबंध भी समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन