{"_id":"63e79d3ead47bedede07cf01","slug":"tamil-nadu-news-update-cm-stalin-writes-gadkari-impression-that-tn-uncooperative-with-nhai-is-not-true-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: सीएम स्टालिन ने गडकरी को लिखा पत्र, कहा- 'तमिलनाडु NHAI का सहयोग नहीं कर रहा, यह धारणा सच नहीं'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: सीएम स्टालिन ने गडकरी को लिखा पत्र, कहा- 'तमिलनाडु NHAI का सहयोग नहीं कर रहा, यह धारणा सच नहीं'
Sat, 11 Feb 2023 07:21 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 11 Feb 2023 07:21 PM IST
सार
स्टालिन ने शनिवार को केंद्र को पत्र लिखा और कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जवाब से संसद में यह धारणा बनी कि तमिलनाडु सरकार NHAI के साथ सहयोग नहीं कर रही है, जो सच नहीं है।
विज्ञापन
एमके स्टालिन
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को केंद्र को पत्र लिखा और कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जवाब से संसद में यह धारणा बनी कि तमिलनाडु सरकार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के साथ सहयोग नहीं कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण था। स्टालिन ने कहा कि यह सच नहीं है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी को पत्र लिखकर स्टालिन ने चेन्नई से रानीपेट (NH-4) तक मौजूदा सड़कमार्ग की स्थिति में सुधार के लिए ध्यान दिलाया है। बता दें, हाल ही में संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा सांसद दयानिधि मारन ने भी इस सड़कमार्ग में सुधार की ओर इशारा किया था।
ट्रेन से सफर करने की योजना बनानी पड़ी
उन्होंने कहा, 'यह खंड चेन्नई शहर और इसके बंदरगाहों से कांचीपुरम, वेल्लोर, रानीपेट, होसुर और कृष्णागिरी में औद्योगिक समूहों को महत्वपूर्ण संपर्क प्रदान करता है। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि मुझे ट्रेन से कुछ जिलों की अपनी हाल की यात्राओं की योजना बनानी पड़ी।'
विज्ञापन
बयान दुर्भाग्यपूर्ण था
आगे उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में तमिलनाडु सरकार के कदमों का विवरण दिया और कहा कि सरकार द्वारा सभी ईमानदार प्रयास किए गए हैं। स्टालिन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि संसद में आपके जवाब में कहा गया कि राज्य सरकार एनएचएआई के साथ सहयोग नहीं कर रही थी। मुख्यमंत्री ने मदुरावोयल एलिवेटेड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए चेन्नई बंदरगाह का उल्लेख किया और कहा कि इसे हर संभव मदद देकर पुनर्जीवित किया गया है।