फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: leader Vaiko said - 'He is beyond caste and religion', Controversy over Thiruvalluvar,

Tamil Nadu: कवि-संत तिरुवल्लुवर को भगवा रंग में दिखाने पर विवाद, नेता वाइको ने कहा-'वे जाति-धर्म से परे'

Fri, 24 May 2024 01:31 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 24 May 2024 01:31 PM IST
सार

तमिल कवि-संत को सफेद के बजाय भगवा वस्त्र में दिखाने को लेकर एमडीएमके नेता वाइको ने तमिलनाडु के राज्यपाल को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल आरएन रवि राजभवन का मजाक उड़ा रहे हैं। साथ ही तमिल के लोगों का दुनियाभर में अपमान कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Tamil Nadu: leader Vaiko said - 'He is beyond caste and religion', Controversy over Thiruvalluvar,
एमडीएमके नेता वाइको - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिल कवि-संत को सफेद के बजाय भगवा वस्त्र में दिखाने को लेकर एमडीएमके नेता वाइको ने तमिलनाडु के राज्यपाल को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल आरएन रवि मजाक उड़ा रहे हैं। साथ ही तमिल के लोगों का दुनियाभर में अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन


तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि द्वारा दिए गए कार्यक्रम के नियंत्रण को लेकर बहसबाजी हुई। इस बीच तमिल कवि-संत तिरुवल्लुवर को भगवा वस्त्र पहने दिखाया गया। एमडीएमके नेता वाइको ने इस पर असहमति जताई और कहा कि तिरुवल्लुवर जाति-धर्म से परे हैं।
विज्ञापन


तिरुवल्लुवर जिन्हें आमतौर पर वल्लुवर के नाम से जाना जाता है। एक प्राचीन तमिल दार्शनिक थे, जो नैतिकता से लेकर अर्थशास्त्र तक के विषयों पर 1,33, दोहों में व्यक्त अपने ज्ञान के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचीन कवि-दार्शनिक के भगवाकरण ने राजनीतिक नेताओं के बीच पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की। जिससे विवाद खड़ा हो गया। फोटो में माथे पर राख के साथ भगवा वस्त्र पहने तिरुवल्लुवर को दिखाया गया। जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कवि की सफेद पोशाक में एक तस्वीर पोस्ट की और कन्याकुमारी में वल्लुवर की मूर्ति की छवि साझा की।
 
मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि यह वल्लुवर ही ही थे जिन्होंने सभी जीवों के प्रजनन के सामाजिक न्याय सिद्धांत की शुरुआत की। केवल प्रयास से ही सफलता मिलती है यह आत्मविश्वास दिया। जीवन के रूप में सद्गुण की अवधारणा।  कुरालोवियन तमिलनाडु में वल्लुवर को कोई भी कलंकित नहीं कर सकता। राजधानी में उनकी 133 फुट ऊंची प्रतिमा और कोट्टम है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 14 अप्रैल को लोकसभा 2024 चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। जिसमें वादा किया कि अगर तीसरी बार वे सत्ता में आते हैं तो दुनियाभर में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करेगी। 

तमिलनाडु के लोगों से जुड़ने के लिए पार्टी ने अपने घोषणापत्र में कहा कि हम भारत की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने और योग, आयुर्वेद, भारतीय भाषाओं, शास्त्रीय संगीत आदि में प्रशिक्षण देने के लिए दुनियाभर में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करेंगे। 


हम लोकतंत्र की जननी के रूप में सहस्त्राब्दियों से चली आ रही भारत की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं को बढ़ाव देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि हम पूरी दुनिया में तिरुवल्लुवर सांस्कृतिक केंद्र बनाएंगे। दुनिया की सबसे पुरानी तमिल भाषा हमारा गौरव है। भाजपा तमिल भाषा की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed