फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Idol Wing seizes 7 Chola era idols 2 Thanjavur paintings

Tamil Nadu: सीआईडी की आइडल विंग ने घर से जब्त कीं चोल-काल की सात कांस्य मूर्तियां, करोड़ों में कीमत, केस दर्ज

Fri, 30 Sep 2022 06:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 30 Sep 2022 06:31 PM IST
सार

डीजीपी ने बताया कि भगवान कृष्ण, देवी पार्वती, दो बुद्ध की मूर्तियां, बैठने की स्थित में देवी पार्वती, तारा और एक अन्य देवी की कांस्य मूर्ति जब्त की गई हैं।

विज्ञापन
Tamil Nadu Idol Wing seizes 7 Chola era idols 2 Thanjavur paintings
मूर्ति (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु पुलिस की आइडल विंग सीआईडी ने शुक्रवार को दावा किया है कि उसने यहां एक घर से चोल-काल की सात कांस्य मूर्तियों के अलावा दो उत्कृष्ट तंजावुर कलाकृतियों को जब्त किया है जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इन मूर्तियों को मंदिर से चुराया गया था और एक व्यक्ति को बेच दिया गया था। आइडल विंग सीआईडी के डीजीपी के.जयंत मुरली ने बताया कि इन मूर्तियों और कलाकृतियों को इसलिए जब्त किया गया क्योंकि उनके (मालिक) पास मूर्तियों को अपने पास रखने के जरूरी कानूनी दस्तावेज नहीं थे। वह यह बता पाए कि उनके पास ये मूर्तियां कहां से आईं हैं। 
विज्ञापन


एएसआई के समक्ष पेश की जाएंगी मूर्तियां
डीजीपी ने बताया कि आइडल विंग सीआईडी ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। मुरली ने बताया कि भगवान कृष्ण, देवी पार्वती, दो बुद्ध की मूर्तियां, बैठने की स्थित में देवी पार्वती, तारा और एक अन्य देवी की कांस्य मूर्ति जब्त की गई हैं, इसके अलावा इसमें कांच के फ्रेम में कृष्ण के साथ बालकृष्ण की कलाकृति और यशला कलाकृति शामिल हैं। इन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सामने पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआर एंड सीई डिपार्टमेंट को भेजी जाएगी रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि मंदिरों को मूर्तियों की पहचान करने और उन्हें आवंटित करने के लिए हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) विभाग को एक रिपोर्ट भेजी जाएगी। डीजीपी के. जयंत मुरली और आईजीपी दिनाकरन ने सात प्राचीन मूर्तियों को जब्त करने के लिए मुथुराजा के डीएसपी और उनकी टीम की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed