{"_id":"63c8f2baaaa1a37b8d312546","slug":"tamil-nadu-governor-rn-ravi-files-criminal-defamation-suit-against-suspended-dmk-leader-sivaji-krishnamurthy-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: हम आतंकी भेजेंगे...कहने वाले DMK नेता के खिलाफ राज्यपाल रवि सख्त, मानहानि का मुकदमा दायर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: हम आतंकी भेजेंगे...कहने वाले DMK नेता के खिलाफ राज्यपाल रवि सख्त, मानहानि का मुकदमा दायर
Thu, 19 Jan 2023 01:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Jan 2023 01:05 PM IST
सार
हाल ही में शिवाजी कृष्णमूर्ति ने राज्यपाल के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने शिवाजी कृष्णमूर्ति को पार्टी से निलंबित किया था।
विज्ञापन
आरएन रवि (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
तमिलनाडु में इन दिनों राज्यपाल रवि बनाम स्टालिन सरकार की लड़ाई जोरों पर है। आए दिन कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है। इस बीच राज्यपाल आरएन रवि ने डीएमके से निलंबित नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति के खिलाफ चेन्नई की एक अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर कराया है।
विज्ञापन
बता दें, हाल ही में शिवाजी कृष्णमूर्ति ने राज्यपाल के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने शिवाजी कृष्णमूर्ति को पार्टी से निलंबित किया था। वहीं भाजपा नेताओं की ओर से भी कृष्णमूर्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन
जानें क्या है मामला?
तमिलनाडु में इन दिनों एमके स्टालिन सरकार और राज्यपाल आरएन रवि के बीच टकराव की स्थिति है। इस बीच डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति ने कहा था कि अगर तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि अपने विधानसभा भाषण में अंबेडकर का नाम लेने से इनकार करते हैं, तो क्या मुझे उन पर हमला करने का अधिकार नहीं है? यदि आप सरकार द्वारा दिए गए भाषण को नहीं पढ़ते हैं, तो कश्मीर जाओ और हम आतंकवादी भेजेंगे ताकि वे तुम्हें मार दें।
विज्ञापन