फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Governor Ravi get legal notice over his comment for Kudankulam nuclear power plant protest movement

Tamil Nadu: परमाणु संयंत्र में विरोध प्रदर्शन के पीछे विदेशी फंडिंग का हाथ बताकर घिरे राज्यपाल रवि, मिला नोटिस

Mon, 10 Apr 2023 12:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 10 Apr 2023 12:24 PM IST
सार

राज्यपाल आरएन रवि ने पांच अप्रैल को थूथुकुडी और कुडनकुलम परमाणु पावर प्लांट में स्टरलाइट संयंत्र के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को विदेशी फंडिंग कहा था।

विज्ञापन
Tamil Nadu Governor Ravi get legal notice over his comment for Kudankulam nuclear power plant protest movement
RN Ravi - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को प्रदर्शनकारियों के अपमान करने के लिए एक कानूनी नोटिस दिया गया है। यह नोटिस कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र विरोध आंदोलन के समंवयक एसपी उदयकुमार द्वारा उन्हें दिया गया है। 
विज्ञापन


इस नोटिस में कहा गया है- "प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए विरोध को विदेश से हो रहा फंडिंग बताकर राजयपाल ने इस प्रदर्शन में भाग लेने वाले पुरुषों और महिलाओं का अपमान किया है। उनके इस दावे का कोई भी आधार नहीं है कि विरोध को विदेशों द्वारा फंडिंग किया गया है।" 
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला 
राज्यपाल आरएन रवि ने पांच अप्रैल को थूथुकुडी और कुडनकुलम परमाणु पावर प्लांट में स्टरलाइट संयंत्र के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को विदेशी फंडिंग कहा था। सिविल सेवा के उम्मीदवारों से राजभवन में बात करते हुए उन्होंने कहा था विदेशी फंडिंग वाले ऐसे विरोध प्रगति में बाधा डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के इस बयान के बाद एसपीए दलों ने उनका विरोध करते हुए कहा कि रवि भूल जाते हैं कि वह एक राज्यपाल हैं। विरोध प्रदर्शन लाखो लोगों का संघर्ष है। ऐसे में कुडनकुलम और स्टरलाइट विरोध प्रदर्शन को विदेशी फंडिंग द्वारा संचालित कहना तमिलनाडु के लोगों का अपमान है। 


एसपीए ने यह भी कहा था कि राज्यपाल भाजपा क खुश करने के लिए ऐसे विवादित बयान देते हैं। राज्यपाल के खिलाफ 12 अप्रैल को शाम चार बजे एसपीए विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed