फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu government revokes its ban on Pattina Pravesam of adheenam ritual

तमिलनाडु: भारी विरोध के बाद स्टालिन सरकार ने 'पट्टिना प्रवेशम' पर लगी रोक हटाई, भाजपा ने दी थी चेतावनी

Sun, 08 May 2022 07:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला,चेन्नई
न्यूज डेस्क अमर उजाला,चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 08 May 2022 07:57 PM IST
सार

भारी विरोध को देखते हुए तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने धर्मपुरम अधीनम के पट्टिना प्रवेशम अनुष्ठान पर प्रतिबंध लगाने के अपने आदेश को रद्द कर दिया है। इसको लेकर तमिलनाडु में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था। 

विज्ञापन
Tamil Nadu government revokes its ban on Pattina Pravesam of adheenam ritual
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में डीएमके सरकार ने रविवार को धर्मपुरम अधीनम के पट्टिना प्रवेशम अनुष्ठान पर प्रतिबंध लगाने के अपने आदेश को रद्द कर दिया है। धर्मपुरम अधीनम के महंत को पालकी में ले जाने वाले भक्तों की परंपरा 'पट्टिना प्रवेशम' 22 मई को होगी। यह आदेश मयिलादुथुराई जिला राजस्व मंडल अधिकारी (आरडीओ) ने रविवार को जारी किया।

विज्ञापन


इससे पहले तमिलनाडु के मयीलादुथुरई जिले के राजस्व अधिकारियों की ओर से सदियों पुरानी पट्टिना प्रवेशम परंपरा पर प्रतिबंध लगाने का फैसला जारी किया गया था। जिसके बाद यहां बड़ा विवाद शुरू हो गया था। इसे देखते हुए ही तमिल सरकार ने ये आदेश रद्द कर दिया है।  इस परंपरा में महंत को अनुयायियों द्वारा पालकी में ले जाया जाता है। कार्यक्रम मई के अंत में होना है।
विज्ञापन


इससे पहले मयिलादुथुराई के राजस्व मंडल अधिकारी जे बालाजी ने 22 मई को होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रतिबंध आदेश जारी किया था। उन्होंने इस प्रथा को 'मानवाधिकारों का उल्लंघन' करार दिया था। जिसके बाद अन्नाद्रमुक, भाजपा और दक्षिणपंथी विपक्ष ने पालकी पर अधीनम ले जाने की प्रथा पर राज्य सरकार के प्रतिबंध का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राज्य सरकार को इस परंपरा पर प्रतिबंध लगाने के अपने आदेश को वापस लेने की चेतावनी दी थी। भाजपा ने कहा था कि अगर सरकार अपना आदेश वापस नहीं लेती तो वे पारंपरिक प्रथा को जारी रखते हुए इसका उल्लंघन करेंगे।


तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि अगर सरकार धर्मपुरम अधीनम के 'पट्टिना प्रवेशम' का विरोध करती है, तो हम सरकारी नियम तोड़ देंगे। सरकार को अपना आदेश वापस लेना चाहिए। वहीं दूसरी ओर द्रविड़ कड़गम (डीके) ने इस प्रथा के खिलाफ विरोध की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed