{"_id":"5ff2c0f19244ab6c6b76c743","slug":"tamil-nadu-government-permits-to-increase-the-seating-capacity-of-cinemas-theaters-from-50-to-100-percent-covid-19-protocols","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, थिएटर से हटाया 50 फीसदी दर्शकों का प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, थिएटर से हटाया 50 फीसदी दर्शकों का प्रतिबंध
Mon, 04 Jan 2021 12:47 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
cinema shimla
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने कोरोना काल में फुल स्ट्रेंथ पर थिएटर खोलने की इजाजत दे दी है। दरअसल, तमिल फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सिनेमाघरों, थिएटर्स और मल्टीप्लेक्स से 50 फीसदी क्षमता वाले नियम को हटा दिया है और इसे बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स और थिएटर्स से 50 फीसदी दर्शकों के प्रतिबंध को हटा दिया गया है और बैठने की क्षमता पहले की ही तरह 100 फीसदी कर दी गई है। हालांकि, कोरोना को लेकर जारी एसओपी का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Tamil Nadu Government permits to increase the seating capacity of cinemas, theatres, multiplexes from existing 50% to 100% following #COVID19 protocols pic.twitter.com/QuCKRPxsK4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 4, 2021
सरकार की ओर से यह आदेश तब जारी किया गया है, जब एक दिन पहले ही अभिनेता विजय और थिएटर के मालिकों ने मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से अपील की थी कि वह थिएटर और सिनेमाघरों में पूरी क्षमता से कार्य करने दें। बता दें कि सुरक्षित कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक, अक्तूबर से राज्य में थिएटर और सिनेमाघरों में 50 फीसदी स्ट्रेंथ के साथ लोगों के बैठने की अनुमति मिली हुई थी।
ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी थी। लेकिन अब इस प्रोटोकॉल में बदलाव कर दिया गया है और बैठने की क्षमता को बढ़ाकर 100 फीसदी तक बढ़ा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि अभिनेता विजय की आने वाली फिल्म 'मास्टर' की रिलीज के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।
फिल्म मास्टर के पास बहुत सही मौका है, जो लॉकडाउन की वजह से डूबी हुई फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर उभार सकता है। इंडस्ट्री स्टेकहोल्जर्स का मानना है कि विजय की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है और महामारी के बाद भी उनकी फिल्म को देखने सिनेमाघरों में भीड़ इकट्ठी हो जाएगी।