फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu government announces Complete Lockdown on Sunday and Night Curfews to control COVID-19 case rise news and updates

तमिलनाडु: रविवार को लगेगा पूर्ण लॉकडाउन, कल से सात घंटे का नाइट कर्फ्यू भी होगा लागू, सरकार ने किया एलान

Wed, 05 Jan 2022 06:03 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 05 Jan 2022 06:03 PM IST
सार

सरकार के मुताबिक, सभी सरकारी और निजी पोंगल आयोजनों और संस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी मनोरंजन तथा अन्य पार्क बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
Tamil Nadu government announces Complete Lockdown on Sunday and Night Curfews to control COVID-19 case rise news and updates
तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते केसों के बीच सीएम स्टालिन ने उठाया कदम। - फोटो : ani

विस्तार

कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को काबू करने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को नई पाबंदियों का एलान किया है। इसके तहत अब छह जनवरी से रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक का रात्रि कर्फ्यू लागू होगा।  
विज्ञापन


सरकार ने कहा कि रविवार (नौ जनवरी) को पूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। यानी इस दिन सबकुछ बंद रहेगा। इसके अलावा प्रतिबंधों के तहत अब बसों, लोकल ट्रेनों और मेट्रो को सिर्फ 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन की अनुमति होगी। हालांकि, चिकित्सा और स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं जारी रहेंगी। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोडकऱ सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे।
विज्ञापन


सरकार के मुताबिक, सभी सरकारी और निजी पोंगल आयोजनों और संस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी मनोरंजन तथा अन्य पार्क बंद रहेंगे। हफ्ते में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लोगों को धार्मिक स्थलों पर जाने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के संबंध में फिलहाल लागू पाबंदियां जारी रहेंगी। इसके अलावा राज्य में कक्षा 1 से 9 के लिए केवल ऑनलाइन कक्षाओं की इजाजत देने का एलान किया गया है। कक्षा 10 से 12 के छात्र-छात्रा क्लास आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना के 2,731 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान नौ लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 27,55,587 पहुंच गई है और एक्टिव मामलों की संख्या 12 हजार 412 है। वहीं, राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 121 मामले सामने आ चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed