फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Former DMK MP S Mastan was murdered, five including relatives arrested

Tamil Nadu: द्रमुक के पूर्व सांसद एस मस्तान की हुई थी हत्या, रिश्तेदार सहित पांच गिरफ्तार

Fri, 30 Dec 2022 11:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Dec 2022 11:12 PM IST
सार

एस मस्तान की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं हुई थी, बल्कि वित्तीय लेन-देन को लेकर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Tamil Nadu: Former DMK MP S Mastan was murdered, five including relatives arrested
हथकड़ी - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

द्रमुक के पूर्व सांसद एस मस्तान की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं हुई थी, बल्कि वित्तीय लेन-देन को लेकर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में उनके रिश्तेदार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मस्तान के बेटे ने पुलिस को की गई शिकायत में पिता की मौत के कारण को लेकर संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन कर मामले में जांच की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि मस्तान की मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि हत्या थी। उन पर हमला किया गया था और कार में उनकी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

 

दरअसल, तमिलनाडु अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मस्तान अपने बेटे की शादी के लिए कई नेताओं को आमंत्रित करने के बाद घर लौट रहे थे। तभी कथित तौर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। पुलिस ने कहा कि उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी गौर किया, जिसमें मस्तान के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed