फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Floods PM Narendra Modi CM MK Stalin Cyclone Fengal monitoring NDRF news and updates

Tamil Nadu Floods: पीएम मोदी ने तमिलनाडु सीएम स्टालिन से की फोन पर बात, मदद का दिया आश्वासन

Tue, 03 Dec 2024 10:45 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 03 Dec 2024 10:45 AM IST
सार

मुख्यमंत्री एमकी स्टालिन ने कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा से 69 लाख परिवार और 1.5 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से 2000 करोड़ रुपये जारी करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
Tamil Nadu Floods PM Narendra Modi CM MK Stalin Cyclone Fengal monitoring NDRF news and updates
सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बात की। इस दौरान पीएम ने तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति पर बात की और राज्य को हर तरह की मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान फेंगल ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी तबाही मचाई है। इसके प्रभाव से पिछले दो-तीनों में हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। उत्तरी तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सड़कों और घरों में पानी भर गया है। तिरुवन्नामलाई जिले में एक घर के भूस्खलन की चपेट में आने से पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को इस घटना पर दुख व्यक्त किया और मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एमकी स्टालिन ने कहा है कि इस प्राकृतिक आपदा से 69 लाख परिवार और 1.5 लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से 2000 करोड़ रुपये जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में जुटने के लिए कहा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को तमिलनाडु में चक्रवात फेंगल से हुए नुकसान पर दुख जताया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जहां भी संभव हो, वे राहत प्रयासों में प्रशासन की मदद करें। फेंगल से तमिलनाडु के 14 जिलों में तबाही हुई है।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘तमिलनाडु में चक्रवात फेंगल की विनाशकारी खबर आई है। इस त्रासदी के दौरान अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ भी हैं जिनके घर और संपत्ति बर्बाद को नुकसान हुआ है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed