{"_id":"69da176c377b21e26a0d558a","slug":"tamil-nadu-elections-eci-transfers-home-secretary-dheeraj-kumar-k-manivasan-appointment-hindi-news-updates-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu New Home Secretary: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के गृह सचिव का तबादला किया, अब किसे मिली जिम्मेदारी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu New Home Secretary: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के गृह सचिव का तबादला किया, अब किसे मिली जिम्मेदारी?
Sat, 11 Apr 2026 03:12 PM IST
Jyoti Bhaskar
पीटीआई, चेन्नई।
पीटीआई, चेन्नई।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Sat, 11 Apr 2026 03:12 PM IST
सार
निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। विधानसभा चुनाव के बीच किए गए बदलावों के तहत राज्य के गृह सचिव का पद अब मनिवसन संभालेंगे। उन्हें कार्यभार तत्काल संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु के गृह सचिव धीरज कुमार का तबादला करने का आदेश दिया है। उनकी जगह 1993 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के मनिवसन को नियुक्त किया गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि धीरज कुमार को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। मनिवसन को तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग को बदलाव क्यों करना पड़ा?
गृह सचिव बदलने का यह फैसला राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। बता दें कि आयोग धीरज कुमार को हटाने से पहले भी कई महत्वपूर्ण तबादले कर चुका है। तबादलों में राज्य के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जाने से पहले प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 'लेफ्ट की कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी': मुर्शिदाबाद में बरसे पीएम मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय
विज्ञापन
मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त का तबादला
धीरज कुमार से पहले, निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव एन मुरुगानंदम का भी तबादला किया था। उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम साई कुमार को नियुक्त किया गया था। इसी तरह, ग्रेटर चेन्नई पुलिस आयुक्त ए अरुण का भी तबादला किया गया था। उनकी जगह 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिन दिनेश को नियुक्त किया गया है। सभी तबादले राज्य में आगामी चुनावों के मद्देनजर किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Congress: अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर कांग्रेस का सवाल, सरकार की कूटनीति पर उठाए निशान
आयोग के सख्त निर्देश
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संबंधी पदों पर तैनात अधिकारियों को निष्पक्षता बनाए रखनी होगी। किसी भी प्रकार की शिकायत या अनियमितता पर आयोग सख्त कार्रवाई करेगा। इन तबादलों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाना है। आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशों का पालन करने को कहा है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों।