फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu dharapuram by poll cm vijay drove a bullock cart tvk roadshow

धारापुरम उपचुनाव: सीएम विजय ने प्रचार के दौरान चलाई बैलगाड़ी, पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट; किस पर बरसे?

Sun, 04 Oct 2026 06:18 PM IST
अमन मौर्या आईएएनएस, धारापुरम, तमिलनाडु
आईएएनएस, धारापुरम, तमिलनाडु Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 04 Oct 2026 06:18 PM IST
सार

धारापुरम विधानसभा उपचुनाव के लिए सीएम विजय ने टीवीके प्रत्याशी सत्यभामा के समर्थन में मेगा रोड शो किया। 6 अक्तूबर को होने वाले मतदान से पहले क्षेत्र में चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

विज्ञापन
tamil nadu dharapuram by poll cm vijay drove a bullock cart tvk roadshow
सीएम विजय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने रविवार को धारापुरम में तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) की उम्मीदवार सत्यभामाकी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान सीएम को देखने बड़ी संख्या में उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता जुटे। मंगलवार को होने वाले मतदान से पहले चुनाव-प्रचार तेज हो गया है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके पर जमकर हमला बोला। टीवीके के संस्थापक ने कहा कि महिलाओं पर हमले ने सारी हदें पार कर दी हैं और वह चुप नहीं रहेंगे। सीएम विजय का प्रचार वाहन मारुति नगर से रवाना हुआ। पार्टी की उम्मीदवार सत्यभामा भी प्रचार वाहन में मुख्यमंत्री के साथ थीं और मतदाताओं से समर्थन करने की अपील की। बता दें कि धारापुरम आरक्षित विधानसभा सीट है। यहां पर छह अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


मैदान में कितने उम्मीदवार?
उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला टीवीके, डीएमके, एआईएडीएमके, नाम तमिलर काची (एनटीके) और सीपीआई के बीच है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, सभी पार्टियों के उम्मीदवार और उनके समर्थक पूरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिशें तेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम विजय ने टीवीके उम्मीदवार सत्यभामा के समर्थन में किया रोड शो

ये भी पढ़ें: 'क्या महिलाओं के साथ ये बर्ताव उचित है?': महिला पत्रकारों के उत्पीड़न पर भड़कीं प्रियंका, पीएम से मांगा जवाब

सीएम विजय की रैली में दिखी भारी भीड़
सीएम विजय के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। चुनावी मुकाबले के अंतिम चरण में भारी भीड़ ने टीवीके के प्रचार को सुर्खियों में ला दिया। चुनाव प्रचार में अन्य संबंधित दलों और उनके सहयोगियों के नेता भी प्रचार में शामिल हुए और अपने उम्मीदवारों की ओर से मतदाताओं से अपील की। रविवार के रोड शो में समर्थकों की भीड़ के सामने पार्टी उम्मीदवार और मुख्य प्रचारक एक साथ नजर आए। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। हालांकि चुनाव का नतीजा मंगलवार को वोटर ही तय करेंगे। मैदान में 22 उम्मीदवार हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में समर्थन पाने की होड़ मची है। ऐसे में उपचुनाव से ठीक पहले टीवीके के वोट जुटाने के अभियान में सीएम विजय का रोड शो एक अहम हिस्सा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed