फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Death toll due to consumption of poisonous liquor in Kallakurichi rises to 53, 7 people arrested

तमिलनाडु: कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 53 हुई, मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी

Sat, 22 Jun 2024 01:47 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 22 Jun 2024 01:47 PM IST
सार

तमिलनाडु में कल्लाकुरिची जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या 53 हो चुकी है। इस मामले में संलिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Tamil Nadu: Death toll due to consumption of poisonous liquor in Kallakurichi rises to 53, 7 people arrested
जहरीली शराब के कारण दर्जनों लोगों की मौत चिंताजनक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani

विस्तार

तमिलनाडु में कल्लाकुरिची जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या 53 हो चुकी है। कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर ने एमएम प्रशांत ने बताया कि 193 मरीजों में से 140 मरीज सुरक्षित हैं। इस मामले में संलिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में 19 जून को जहरीली शराब पीने से 193 लोगों की हालत बिगड़ गई, उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुक्रवार को 50 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं शनिवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यही नहीं इस मामले की जांच तमिलनाडु पुलिस की सीबीआई सीआईडी शाखा को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि घटना के बाद तमिलनाडु विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी अन्नाद्रमुक सदस्यों ने कल्लाकुरिची शराब त्रासदी पर चर्चा की मांग की और नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों के इलाज के लिए बाहर से बुलाए डॉक्टर
पुलिस की माने तो मरीजों को बेहतरीन इलाज दिया जा रहा है। शुरूआत में विशेष डॉक्टरों को बुलाया गया था। अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों से लगभग 56 डॉक्टरों को बुलाया गया था। भर्ती मरीजों में से कई सांस की समस्या वाले मरीज ठीक हो चुके हैं। 

प्रभावित परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार
कल्लाकुरिची के जिन लोगों के माता-पिता की जान गई है, उन्हें सरकार की ओर लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अनुसार राज्य सरकार उन बच्चों की पूरी शिक्षा और छात्रावास का खर्च उठाएगी। जिन्होंने इस त्रासदी में अपने मां-बाप में से किसी एक को खो दिया है। 


तिरुचिलापल्ली में मिली 250 लीटर अवैध शराब
पुलिस को कल्लाकुरिची के बाद राज्य के तिरुचिलापल्ली में 250 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने बताया यह कार्रवाई जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार और पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार ने शुक्रवार रात को खुफिया इनपुट के आधार पर की। जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार के अनुसार स्थानीय लोगों से इस बारे में बात की, उन्हें कल्लाकुरिची के हालात बताकर शराब का सेवन न करने की सलाह दी। उन्हें अवैध शराब के नुकसान भी बताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed