{"_id":"60f4ab4112eb783f682e6065","slug":"tamil-nadu-chennai-police-arrested-9-iranian-nationals-residing-illegally-fake-aadhar-cards-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: चेन्नई में अवैध रूप से रह रहे 9 ईरानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: चेन्नई में अवैध रूप से रह रहे 9 ईरानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड जब्त
Mon, 19 Jul 2021 03:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Jul 2021 03:59 AM IST
सार
- चेन्नई पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गिरफ्तार लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं और ये सभी नौ लोग नजदीक के कोवलम शहर में एक रिजॉर्ट में रह रहे थे।
विज्ञापन
Arrest - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में अवैध रूप से रहने के मामले में नौ ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से फर्जी आधार कार्ड जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सोमालिया के एक नागरिक से जुड़े एक लूट के मामले में इनमें से तीन लोगों की भूमिका सामने आने के बाद इसका खुलासा हुआ।
चेन्नई पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गिरफ्तार लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं और ये सभी नौ लोग नजदीक के कोवलम शहर में एक रिजॉर्ट में रह रहे थे।
विज्ञापन
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस इन तीन लोगों के अपने आप को केंद्रीय पुलिस बताकर सोमालिया के नागरिक से 3,800 डॉलर लूटने के मामले की जांच कर रही थी। इन तीनों ने मादक पदार्थ के लिए जांच करने की आड़ में हाल में सोमालिया के नागरिक को लूटा।
विज्ञापन