फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CBI Raid Updates multiple locations search alleged illegal mining of beach minerals hindi news

Tamil Nadu CBI Raid: तमिलनाडु अवैध खनिज खनन मामले में कई जगहों पर छापेमारी, सीबीआई अधिकारियों ने ली तलाशी

Sat, 05 Apr 2025 06:40 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 06:40 PM IST
सार

मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश के बाद, सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने तमिलनाडु में 5832 करोड़ रुपये के खनन घोटाले के सिलसिले में कई जगहों पर छापेमारी की। सीबीआई की टीम ने खनन कंपनी वीवी मिनरल्स के चेन्नई और तिरुनेलवेली परिसरों में घोटाले से जुड़े दस्तावेज खंगाले। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।  

विज्ञापन
Tamil Nadu CBI Raid Updates multiple locations search alleged illegal mining of beach minerals hindi news
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अलग-अलग टीमों ने शनिवार को तमिलनाडु में खनन कंपनी वीवी मिनरल्स के चेन्नई और तिरुनेलवेली परिसरों सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी तमिलनाडु में 5832 करोड़ रुपये के खनन घोटाले के सिलसिले में की गई। यह छापेमारी मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश के बाद की गई है। हाईकोर्ट ने इस साल फरवरी में सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई की कई टीमों ने वीवी मिनरल्स के दक्षिणी तिरुनेलवेली और चेन्नई स्थित मुख्यालय के परिसरों में एक साथ छापेमारी की। छापेमारी में कंपनी के मालिक वैकुंठराजन के परिवार के सदस्यों से जुड़े स्थान भी शामिल रहे। कंपनी लंबे समय से दक्षिणी तटीय जिलों में रेत खनन में शामिल रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Supreme Court: दुर्लभ बीमारी की दवा चीन-पाकिस्तान को सस्ती तो भारत को क्यों नहीं? दवा कंपनी से 'सुप्रीम' सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


मद्रास हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच सौंपने का दिया था आदेश
मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के तटीय जिलों तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और कन्याकुमारी में 5,832 करोड़ रुपये के कथित अवैध रेत खनन घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। कोर्ट ने सीबीआई को यह भी निर्देश दिया कि वह मामले में सरकारी अधिकारियों की भूमिका और कथित राजनीतिक सांठगांठ की भी जांच करे। 

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: अगले चुनावों में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' लागू होने के दावों का खंडन, निर्मला सीतारमण ने बताया झूठ

सीबीआई को मिले कई आपत्तिजनक दस्तावेज
सूत्रों की मानें तो सीबीआई की छापामार कार्रवाई करीब 12 से 14 घंटे तक चली। शनिवार देर शाम छापेमारी की कार्रवाई तिरुनेलवेली में समाप्त हुई। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं, जिन्हें टीम अपने साथ ले गई। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed