फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: CBI calls health minister in Gutkha scam for inquiry

कथित गुटखा घोटाले में तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री को सीबीआई ने पूछताछ के लिए आज फिर बुलाया

Sun, 16 Dec 2018 12:36 PM IST
Trainee Trainee भाषा
भाषा Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 16 Dec 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu: CBI calls health minister in Gutkha scam for inquiry
cbi - फोटो : PTI

सीबीआई ने तमिलनाडु में कथित गुटखा घोटाले के सिलसिले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर और अन्य से शनिवार को गहन पूछताछ की और उन्हें रविवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार जांच एजेंसी ने शनिवार को तीन अन्य संदिग्धों वी एस कुरानजी सेल्वान, वी कार्तिकेयन और भास्कर के सहयोगी ए सारावनान के अलावा भास्कर, पूर्व मंत्री बी वी रमना, तत्कालीन अवर आयुक्त (जीएसटी) सेंथिल वालावान से पूछताछ की।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने सारावनान का भास्कर से आमना-सामना कराया। सारावनाना का बयान पहले दर्ज किया गया था। भास्कर मीडिया से बचने के लिए शनिवार को सीबीआई अधिकारियों की टीम के पहुंचने से दो घंटे पहले टैक्सी से सीबीआई कार्यालय पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार टीम पूछताछ के लिए शुक्रवार को चेन्नई के लिए रवाना हुई थी। भास्कर से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गयी। सारावनान को छोड़कर बाकी सभी को रविवार को पूछताछ के लिए यहां सीबीआई कार्यालय में फिर बुलाया गया है।


तमिलनाडु सरकार ने 2013 में गुटखा (तंबाकू उत्पाद एवं पान मसाला) पर पाबंदी लगा दी थी लेकिन आरोप है कि उसका विनिर्माण और बिक्री चलने देने के लिए नौकरशााहों, मंत्रियों और नेताओं को रिश्वत दी गई। यह घोटाला आठ जुलाई, 2017 को तब सामने आया जब आयकर विभाग ने तमिलनाडु के एक पान मसाला और गुटखा विनिर्माता के कार्यालय एवं घर पर छापा मारा । यह विनिर्माता 250 करोड़ रुपये की कर चोरी के आरोपों से घिरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed