फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu bodies of four members of family found in tirupur police deployed

Tamil Nadu: एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, तनाव के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Mon, 04 Sep 2023 01:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Sep 2023 01:23 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत पल्लादाम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
tamil nadu bodies of four members of family found in tirupur police deployed
मौके पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के तिरुपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की खबर सामने आयी है। पुलिस मामले की जांच जुटी है। घटना तिरुपुर के कल्लाकिनारु गांव की है। खेतों पर शराब पीने से मना करने के विवाद में यह हत्याकांड हुआ। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत पल्लादाम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 49 वर्षीय किसान और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों की हत्या हुई है। मृतकों ने हत्यारों को अपनी जमीन पर शराब पीने से मना किया था, जिसे लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने चारों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान सेंथिल कुमार (49), उनके चचेरे भाई मोहनराज (47), चाची पुष्पावती (65) और रातिनामबल (55) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सेंथिल कुमार की चावलों की दुकान थी और कल्लाकिनारु गांव में कुछ जमीन थी। रविवार शाम को सेंथिल कुमार को सूचना मिली कि तीन लोग उसकी जमीन पर बैठकर शराब पी रहे हैं। खेतों पर पहुंचकर सेंथिल ने जब इसका विरोध किया तो उनके बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद सेंथिल के परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। विवाद बढ़ा तो तीनों आरोपियों ने धारदार  हथियार से काटकर चारों की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


घटना के बाद नाराज गांव वालों ने पल्लादाम-धारापुरम हाइवे को ब्लॉक कर दिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया। लोगों की मांग है कि हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed