फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Blast: Explosion in a firecracker factory in Sivakashi; workers killed, many reported injured

Tamil Nadu Blast: तमिलनाडु में बड़ा हादसा; शिवकाशी की पटाखा फैक्टरी में धमाका; पांच मजदूरों की मौत, कई घायल

Tue, 01 Jul 2025 10:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 01 Jul 2025 10:33 AM IST
सार

शिवकाशी को भारत की पटाखों की राजधानी के तौर पर भी जाना जाता है। यह माचिस उद्योग और छपाई का एक प्रमुख केंद्र भी है। पूरा विरुधुनगर जिला, जहां चिन्ना कमानपट्टी स्थित है, इन उद्योगों के लिए ही मशहूर है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Blast: Explosion in a firecracker factory in Sivakashi; workers killed, many reported injured
तमिलनाडु धमाका - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास चिन्ना कमानपट्टी गांव की एक पटाखा फैक्टरी में हुआ।

विज्ञापन

 
पांच की मौत, पांच अन्य घायल
विरुधुनगर जिला एसपी कन्नन ने बताया कि शिवकाशी के पास चिन्नाकामनपट्टी में एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए विरुधुनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


विस्फोट के कारण भीषण आग लगी
सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी से घना धुआं उठता देखा गया। अंदर से लगातार पटाखों की आवाजें भी आ रही थीं। विस्फोट का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह पटाखा फैक्टरी विस्फोट तेलंगाना में एक दवा संयंत्र में रिएक्टर विस्फोट के ठीक एक दिन बाद हुआ है, जिसमें 34 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में दो महिलाएं शामिल
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जिले के शिवकाशी में एक पटाखा निर्माण कारखाने में अचानक हुए विस्फोट में दो महिलाओं सहित कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गई। धमाके के बाद फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए और फैक्टरी जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 


आग पर काबू पा लिया गया
अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल मलबा हटाने के प्रयास जारी हैं। शिवकाशी के पास चिन्नाकमनपट्टी में निजी पटाखा निर्माण इकाई में पहुंचे राजस्व अधिकारी और पुलिस घटना की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed