Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu BJP President Annamalai cornered Stalin government over K. Jagaber Ali death case News In Hindi

Tamil Nadu: जगबेर अली की हत्या मामले में घिरी स्टालिन सरकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने बताया साजिश

Thu, 23 Jan 2025 03:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 03:18 PM IST
सार

अन्नामलाई ने हाल ही में पर्यावरण कार्यकर्ता जगबेर अली की मौत पर राज्य सरकार का घेराव किया है। उन्होंने कहा कि अली की मौत पहले से ही तय की गई साजिश थी, जिसके तहत उन्हें जानबूझकर मार दिया गया।

विज्ञापन
Tamil Nadu BJP President Annamalai cornered Stalin government over K. Jagaber Ali death case News In Hindi
के. अन्नामलाई - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने हाल ही में पर्यावरण कार्यकर्ता जगबेर अली की मौत पर राज्य सरकार का घेराव किया है। उन्होंने कहा कि यह पहले से ही तय की गई साजिश थी, जिसके तहत उन्हें जानबूझकर मार दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस लॉरी ने अली को टक्कर मारा वो बाद में पीछे की ओर मुड़कर 2-3 बार उन्हें घसीटा, जिससे ये निश्चित किया जा सके कि अली की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार द्वारा मामले की जांच सीबी सीआईडी को सौंपने को लेकर खुशी जताई। साथ ही इस घटना को समान्य दुर्घटना मानने के बजाय गहरी साजिश करार दिया। गौरतलब है कि वेंकलूर निवासी अली की बीते शुक्रवार दोपहर मस्जिद से लौटते समय लॉरी से हत्या कर दी गई। इसको लेकर उनकी पत्नी मरियम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनके पति की मौत दुर्घटना नहीं थी, बल्कि थुलैयनूर के ग्रेनाइट खदान संचालकों द्वारा जानबूझकर की गई हरकत थी। 
विज्ञापन


अवैध खनन के खिलाफ अली ने उठाया था आवाज
उनकी पत्नी का ने कहा कि अली ने कथित तौर पर शिकायत दर्ज कराई थी और क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अदालतों का दरवाजा खटखटाया था। पलानीस्वामी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, न्याय की आवश्यकता और अवैध खनन और कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया। इस घटना ने कार्यकर्ताओं और विपक्ष के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है, और तमिलनाडु में अवैध खनन कार्यों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवसकानी पर भी भड़के अन्नामलाई
साथ ही अन्नामलाई ने सांसद नवसकानी पर भी टिप्पणी की, जिन्होंने तमिलनाडु के एक पवित्र हिंदू स्थल, सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर के पास स्थित सिकंदर मलाई दरगाह पर मांसाहारी खाना खाया था। अन्नामलाई ने कहा कि इस सांसद ने जानबूझकर ऐसा किया, जो भारत के संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का उल्लंघन करता है।उनका मानना था कि ऐसे सांसद को बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद ने जानबूझकर एक विवाद खड़ा करने के लिए ऐसा किया और इसे धार्मिक भावना का उल्लंघन माना।


बता दें कि यह विवाद तब सामने आया जब आईयूएमएल के सांसद नवसकानी ने 22 जनवरी 2025 को थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित सिकंदर मलाई दरगाह का दौरा किया और वहां मांसाहारी भोजन खाया, जो हिंदू समुदाय के लिए एक पवित्र स्थल है। मामले में पुलिस ने यह बताया कि इस स्थान पर मांसाहारी भोजन लाने पर कोई खास प्रतिबंध नहीं था, लेकिन कुछ प्रतिबंध भेड़ और मुर्गी लाने पर हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed