फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Assembly Elections 2026 TVK made actor Vijay the chief ministerial face News In Hindi

CM Face Vijay: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दलपति विजय होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा; टीवीके ने किया एलान

Fri, 04 Jul 2025 02:38 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 02:38 PM IST
सार

तमिलनाडु की तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी ने मशहूर अभिनेता और नेता विजय थलापति को 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। सीएम चेहरा बनने के बाद विजय ने भाजपा को दुश्मन बताते हुए साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ कभी गठबंधन नहीं करेगी।

विज्ञापन
Tamil Nadu Assembly Elections 2026 TVK made actor Vijay the chief ministerial face News In Hindi
अभिनेता और टीवीके नेता विजय थलापति - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। आरोप-प्रत्यारोप भी अपने चरम पर है। इसी क्रम में तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने शुक्रवार को बड़ा एलान किया है। इसके तहत पार्टी ने आने वाले विधानसभा चुनाव 2026 में मशहूर अभिनेता और नेता विजय थलापति को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया। ऐसे में ये बात को साफ हो गई है कि आने वाले चुनाव में टीवीके अन्य राजनीतिक पार्टिओं पर शिकंजा कसने के लिए पुरजोर तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन


अभिनेता ने भाजपा को बताया अपना दुश्मन
पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदर की घोषणा के बाद अभिनेता से नेता बने विजय ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ-साफ कहा कि उनकी पार्टी कभी भी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाहे सामने हो या पीछे, टीवीके भाजपा के साथ नहीं चलेगी। इसके साथ ही विजय ने भाजपा को अपना दुश्मन बताया और कहा कि भाजपा कहीं और अपनी नीतियों से नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन तमिलनाडु में ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Operation Sindoor: 'PAK को भारत की तैयारियों का लाइव डाटा लीक कर रहा था चीन'; उप-सेना प्रमुख ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के अलावा इन पार्टियों से भी हाथ नहीं मिलाएगी टीवीके
विजय ने यह भी कहा कि तमिलनाडु में राजनीतिक लड़ाई अन्ना और परियार जैसे नेताओं के आदर्शों का सम्मान करते हुए लड़नी होगी। उन्होंने साफ कहा कि टीवीके किसी भी हालत में भाजपा के साथ हाथ नहीं मिलाएगी, और न ही डीएमके या एआईएडीएमके जैसी पार्टियों के साथ गठबंधन करेगी।


ये भी पढ़ें:- Assault Over Marathi: मराठी को लेकर मारपीट केस में सात MNS कार्यकर्ता हिरासत में; नोटिस के बाद जाने दिया गया

टीवीके ने अभिनेता विजय को दी चुनावी जिम्मेदारी
गौरतलब है कि तमिलानाडु विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीवीके ने विजय को चुनाव की सारी जिम्मेदारी दी है कि वे आगे गठबंधन के बारे में फैसला करें। इसके साथ ही पार्टी ने दो करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का बड़ा लक्ष्य रखा है। विजय सितंबर से दिसंबर के बीच तमिलनाडु के हर कोने का दौरा करेंगे और जनता से मिलकर समर्थन जुटाएंगे। टीवीके के इस तैयारी को देखते हुए यह साफ है कि पार्टी आने वाले चुनावों में एक नई ताकत के तौर पर सामने आना चाहती है और तमिलनाडु की राजनीति में बदलाव लाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed