फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu assembly elections 2021, AIADMK, BJP, PMK releases list of candidates

तमिलनाडु चुनाव : एआईएडीएमके, भाजपा और पीएमके ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Wed, 10 Mar 2021 06:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 10 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu assembly elections 2021, AIADMK, BJP, PMK releases list of  candidates
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एआईएडीएमके ने बुधवार को 171 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी और पीएमके ने भी क्रमशः 20 और 23 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने अपने गृह जिले सलेम की एदाप्पादी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम की बात करें तो वह अपने पैतृक निवास स्थान थेनी जिले के बोडिनायकनूर से ताल ठोक रहे हैं। वरिष्ठ नेता डी जयकुमार (मत्स्य मंत्री) और सी वी शनमुगम (कानून मंत्री) को क्रमशः रॉयपुरम और उत्तरी तमिलनाडु के विल्लुपुरम विधानसभा से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


तमिलनाडु में  छह अप्रैल को मतदान
तमिलनाडु में एक चरण में ही छह अप्रैल को मतदान होगा। जबकि दो मई को परिणाम आएंगे। बता दें कि तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटे हैं।

तमिलनाडु  में 2016 की स्थिति
तमिलनाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटे हैं, जिसमें एआईएडीएमके पास 136 विधायक हैं। इसके अलावा डीएमके के पास 89 हैं। वहीं कांग्रेस के पास सात, इंडियन मुस्लिम लीग के पास पांच सीट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed