फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Assembly Elections 2021: ADR Analysis of Criminal Background, Financial, and other Details of Candidates

तमिलनाडु: 466 उम्मीदवार दागी, 652 करोड़पति, एक की कुल संपत्ति 264 करोड़ से ज्यादा  

Thu, 01 Apr 2021 02:19 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Apr 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu Assembly Elections 2021: ADR Analysis of Criminal Background, Financial, and other Details of Candidates
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 - फोटो : social media

तमिलनाडु में छह अप्रैल को 234 सीटों के लिए मतदान होना है। इस बीच एडीआर ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 3998 में से 3559 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया है, जो 234 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। 3559 उम्मीदवारों में से 202 राष्ट्रीय दलों से, 489 राज्य दलों से, 1001 गैर मान्यता प्राप्त दलों से और 1867 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि तमिलनाडु में कितने उम्मीदवार करोड़पति हैं और वे किस-किस राजनीतिक दल से ताल्लुक रखते हैं। साथ ही कितने उम्मीदवारों ने खुद के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

विज्ञापन

466 उम्मीदवार दागी

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 3559 में से 466 (13 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं, 207 (6 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। डीएमके के 178 में से 136 (76 फीसदी), एआईएडीएमके के 191 में से 46 (24 फीसदी), डीएमडीके के 60 में से 18 (30 फीसदी), भाजपा के 20 में से 15 (75 फीसदी), कांग्रेस के 21 में से 15 (71 फीसदी), Pattali Makkal Katchi  के 23 में से 10 (44 फीसदी), सीपीआई (एम) के पांच में से तीन (60 फीसदी), सीपीआई के चार में से (50 फीसदी) और एनसीपी के पांच में से एक (20 फीसदी) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

207 उम्मीदवारों पर गंभीर मामले

वहीं, 207 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। डीएमके के 178 में से 50 (28 फीसदी), एआईएडीएमके के 191 में से 18 (9 फीसदी), भाजपा के 20 में से 8 (40 फीसदी), कांग्रेस के 21 में छह (29 फीसदी) और 23 में से पांच (22 फीसदी) Pattali Makkal Katchi के उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेस के 91 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 652 (18 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस के 21 में से 19 (91 फीसदी), डीएमके के 178 में से 155 (87 फीसदी), एआईएडीएमके के 191 में से 164 (86 फीसदी), भाजपा के 20 में से 15 (75 फीसदी), डीएमडीके के 60 में से 19 (32 फीसदी), Pattali Makkal Katchi के 23 में से 14 (61 फीसदी), और चार में से एक (25 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति हैं। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 के लिए उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 1.72 करोड़ रुपये है।

एआईएडीएमके के ई सुबाया की कुल संपत्ति 264 करोड़ रुपये से ज्यादा

राज्य के सबसे रईस उम्मीदवारों की बात करें तो इस लिस्ट में एआईएडीएमके के ई सुबाया सबसे आगे हैं। तिरुनेलवेली जिले की अम्बसमुद्रम सीट से उम्मीदवार सुबाया की कुल संपत्ति 264 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसमें चल संपत्ति 6,86,14,591 और अचल संपत्ति 2,39,90,05,983 रुपये बताई गई है। दूसरे नंबर पर चेन्नई के अन्ना नगर सीट से डीएमके के उम्मीदवार एमके मोहन हैं। उनकी कुल संपत्ति 211 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें 4,18,46,663 रुपये की चल संपत्ति और 2,07,02,53,180 की अचल संपत्ति है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोयंबटूर के सिंगानल्लुर सीट से मक्कल नीधि मय्यम के उम्मीदवार महेंद्रन आर हैं। उनकी भी कुल संपत्ति 161 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें 12,12,83,431 रुपये की चल संपत्ति और 1,49,49,93,000 रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, 23 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। 

अंगुसामी सबसे गरीब उम्मीदवार

वहीं, इस लिस्ट में सबसे गरीब उम्मीदवार का भी जिक्र किया गया है। इस सूची में सबसे आगे विरुधुनगर जिले की सत्तूर सीट से Anaithu Makkal Puratchi Katchi के उम्मीदवार अंगुसामी एस हैं। उनकी कुल उनकी कुल संपत्ति केवल 300 रुपये से ज्यादा है, उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed