फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu assembly election aiadmk release third list of candidates chennai city

Tamil Nadu: एआईएडीएमके ने 17 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, चेन्नई की सीटों पर इन उम्मीदवारों को दिया टिकट

Sun, 29 Mar 2026 09:11 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Nitin Gautam Updated Sun, 29 Mar 2026 09:11 AM IST
सार

एआईएडीएमके पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 17 उम्मीदवारों के नाम हैं। जिनमें चेन्नई की सीटों के लिए घोषित उम्मीदवार भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
tamil nadu assembly election aiadmk release third list of candidates chennai city
 एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने रविवार को अपनी तीसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में चेन्नई शहर की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन


तीसरी सूची में 17 उम्मीदवारों के नाम
पार्टी के महासचिव ई पलानीस्वामी ने वरिष्ठ नेता आधी राजाराम को चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, पूर्व मंत्री बी. वलारमथि और एस. गोकुला इंदिरा को क्रमशः थाउजेंड लाइट्स और अन्ना नगर सीटों से मैदान में उतारा गया है। तीसरी सूची में कुल 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी इससे पहले दो चरणों में 150 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन नेताओं को दिया टिकट
इसके अलावा थायगरायनगर से बी. सथियनारायणन, वेलाचेरी से एमके अशोक, शोलिंगनल्लूर से केपी कंथन, डॉ. राधाकृष्णन नगर से आरएस राजेश और विल्लीवक्कम से एसआर विजयकुमार को टिकट दिया गया है। चेन्नई की तिरुवीकानगर (आरक्षित) सीट से ए. पोरकोडी चुनाव लड़ेंगी। अन्य सीटों पर तिरुचुली से एमएसआर राजगोपालन, आलंदुर से एस. सरवनन, कोलाथुर से पी. संथाना कृष्णन, एगमोर (आरक्षित) से अभिषेक रंगासामी और अलंगुड़ी से थाना विमल को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इके पलानीस्वामी ने भरोसा जताया कि ये सभी उम्मीदवार पार्टी की जमीनी पकड़ और ताकत को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके की राजनीति हमेशा 'पुराची थलैवर' एमजीआर और 'पुराची थलैवी अम्मा' के सिद्धांतों पर आधारित रही है और यही टीम उस विरासत को आगे बढ़ाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed