{"_id":"60640b5d8ebc3ee63a17b3ee","slug":"tamil-nadu-assembly-election-2021-bjp-post-karti-chidambaram-wife-picture-in-campaign-video-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: भाजपा की किरकिरी, बिना इजाजत लगाई कार्ति चिदंबरम की पत्नी की तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: भाजपा की किरकिरी, बिना इजाजत लगाई कार्ति चिदंबरम की पत्नी की तस्वीर
Wed, 31 Mar 2021 11:10 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:10 AM IST
सार
- तमिलनाडु में प्रचार को लेकर भाजपा की जमकर फजीहत हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
श्रीनिधि चिदंबरम
- फोटो : social media
विस्तार
तमिलनाडु में 6 अप्रैल को मतदान है। यहां 234 सीटों के लिए एक चरण में वोटिंग होगी। इसके लिए चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। भाजपा इस बार भी अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन कर चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है। वहीं, इस बीच तमिलनाडु में प्रचार को लेकर भाजपा की जमकर फजीहत हो रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा की तमिलनाडु यूनिट ने ट्विटर पर प्रचार से संबंधित एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में जिस महिला कलाकार को दिखाया गया वो कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम की पत्नी श्रीनिधि चिदंबरम थीं। जब इस बात का खुलासा हुआ तो भाजपा ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो को हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, तमिलनाडु कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया कि भाजपा ने श्रीनिधि की तस्वीर बिना उनकी इजाजत के इस्तेमाल की है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा के पास अपना कोई विजन नहीं है। वहीं, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी ट्विटर पर इस जानकारी को साझा किया। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की पत्नी श्रीनिधि चिदंबरम एक आर्टिस्ट हैं, साथ ही मेडिकल प्रोफेशनल भी हैं।
Dear @BJP4TamilNadu, we understand 'consent' is a difficult concept for you to understand, but you cannot use Mrs Srinidhi Karti Chidambaram's image without her permission. All you've done is prove that your campaign is full of lies & propaganda. pic.twitter.com/CTYSK9S9Qw
— Tamil Nadu Congress Committee (@INCTamilNadu) March 30, 2021