फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Annamalai attacks Vijay, says he is active only on weekends, his party is not an alternative to DMK

Tamil Nadu: अन्नामलाई का विजय पर हमला, कहा- वे केवल वीकेंड में सक्रिय रहते हैं, उनकी पार्टी DMK का विकल्प नहीं

Fri, 12 Sep 2025 12:00 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: बशु जैन Updated Fri, 12 Sep 2025 12:00 PM IST
सार

भाजपा नेता अन्नामलाई ने कहा कि अभिनेता-राजनेता विजय अपनी पार्टी टीवीके को डीएमके का विकल्प नहीं कह सकते, क्योंकि वह केवल वीकेंड में ही राजनीतिक रूप से सक्रिय होते हैं। राजनीति में चौबीसों घंटे ऊर्जा की जरूरत होती है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Annamalai attacks Vijay, says he is active only on weekends, his party is not an alternative to DMK
के. अन्नामलाई - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेता अन्नामलाई ने टीवीके के संस्थापक और अभिनेता विजय कुमार पर हमला बोला है। अन्नामलाई ने कहा कि अभिनेता-राजनेता विजय अपनी पार्टी टीवीके को डीएमके का विकल्प नहीं कह सकते, क्योंकि वह केवल वीकेंड में ही राजनीतिक रूप से सक्रिय होते हैं। राजनीति में चौबीसों घंटे ऊर्जा की जरूरत होती है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पूरे वर्ष सक्रिय रूप से मैदान पर मौजूद रहते हैं। अकेले भाजपा ही डीएमके का विकल्प है।
विज्ञापन


अन्नामलाई ने कहा कि विपक्षी दल एआईएडीएमके के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी भी राज्य भर में सक्रिय रूप से घूम रहे हैं और विभिन्न जिलों में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। मगर विजय केवल वीकेंड में ही सक्रिय होते हैं। राजनीति को गंभीरता से लेना चाहिए और दैनिक आधार पर इसमें शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन


अन्नामलाई ने कहा कि अगर तमिलगा वेत्री कषगम एक वैकल्पिक ताकत बनना चाहता है तो उसे राजनीति को गंभीरता से लेना चाहिए और 24 घंटे काम करके अपने इरादे जाहिर करने चाहिए। लेकिन विजय शनिवार और रविवार को लोगों से मिलते हैं। लोग एनडीए को डीएमके के विकल्प के रूप में मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 सितंबर को टीवीके की बैठक
अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम को 13 सितंबर को मरक्कदाई में बैठक करने जा रही है। यहां से अभिनेता विजय अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना प्रचार अभियान शुरू करने वाले हैं। तमिलनाडु पुलिस ने कई प्रतिबंध लगाते हुए बैठक को मंजूरी दे दी है। कार्यक्रम केवल 25 मिनट का होगा। कार्यक्रम स्थल के रास्ते में किसी भी रोड शो या स्वागत समारोह की अनुमति नहीं होगी। प्रचार केवल तिरुचिरापल्ली में ही किया जाएगा।


पुलिस ने कहा कि प्रचार के दौरान कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। पुलिस ने कहा कि रैली का समय सुबह 10.35 से 11 बजे के बीच निर्धारित किया गया था। प्रचार वाहनों को टीवीके नेता के वाहन और पांच अन्य लोगों तक सीमित कर दिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों को पैदल चलने पर रोक लगा दी गई है और कोई भी वाहन जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed