{"_id":"5dc535838ebc3e5b2008eda9","slug":"tamil-nadu-abdul-razzaq-madurai-invented-machine-can-be-use-rescue-children-falling-borewell","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरवेल में गिर बच्चे को बाहर निकालने के लिए युवक ने बनाई मशीन, ऐसे करती है काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बोरवेल में गिर बच्चे को बाहर निकालने के लिए युवक ने बनाई मशीन, ऐसे करती है काम
Fri, 08 Nov 2019 03:04 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 08 Nov 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
मशीन को दिखाते अब्दुल रज्जाक
- फोटो : ANI
देश में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां बोरवेल में मासूम बच्चे गिर जाते हैं और कड़ी मशक्कत के बाद भी उन्हें बचा पाना मुश्किल होता है। इस प्रकार की घटनाओं को देखते हुए तमिलनाडु के अब्दुल रज्जाक ने एक ऐसी मशीन का आविष्कार किया है जिसका उपयोग बोरवेल में गिरे बच्चों को बाहर निकालने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
Tamil Nadu: Abdul Razzaq, from Madurai has invented a machine that can be used to rescue children falling into borewell, says,"After the recent borewell incident in Trichy, I decided to invent this machine. In it umbrella technique is used to lift the child from borewell." pic.twitter.com/Tcc0x58oI4
— ANI (@ANI) November 8, 2019विज्ञापन
तमिलनाडु के मदुरै जिले के रहने वाले अब्दुल रज्जाक ने देश भर में हो रही इन घटनाओं काफी परेशान थे, जिसके बाद उन्होंने एक ऐसी मशीन का आविष्कार किया जिसका प्रयोग बोरवेल में फंसे बच्चों को बचाने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
अब्दुल रज्जाक का कहना है कि त्रिची में हाल ही में हुई बोरवेल की घटना के बाद, मैंने इस मशीन का आविष्कार करने का फैसला किया। इसमें बच्चे को बोरवेल से लिफ्ट करने के लिए छतरी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।