फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: 14-year-old girl raped, murdered by mothers lover in Coimbatore

कोयंबतूर: मां से बनाए संबंध फिर 14 साल की बेटी को दुष्कर्म के बाद मार डाला, पढ़िए दरिंदगी की दर्दनाक दास्तां

Sat, 18 Dec 2021 05:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी एजेंसी, कोयंबतूर
एजेंसी, कोयंबतूर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 18 Dec 2021 05:13 PM IST
सार

इस सनसनीखेज घटना का अंजाम देने वाले आरोपी को कोयंबतूर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दुष्कर्म व हत्या के बाद नाबालिग का शव प्लास्टिक की बोरी में भरकर कचरे के ढेर में फेंक दिया था।  
 

विज्ञापन
Tamil Nadu: 14-year-old girl raped, murdered by mothers lover in Coimbatore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के कोयंबतूर से हैवानियत की दर्दनाक खबर आई है। 44 साल के एक व्यक्ति ने पहले तो एक महिला से विवाहेतर संबंध बनाए और फिर उसकी 14 साल की बेटी की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना का अंजाम देने वाले आरोपी को कोयंबतूर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दुष्कर्म व हत्या के बाद नाबालिग का शव प्लास्टिक की बोरी में भरकर कचरे के ढेर में फेंक दिया था।  

विज्ञापन


हत्या का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार को एक सफाईकर्मी को  कचरे के ढेर से दुर्गंध आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मुथुकुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सरवनमपट्टी के पास किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृत नाबालिग लड़की की मां अपने पति से आठ साल पहले अलग हो गई थी। महिला ने मुथु कुमार को 2.5 वजन के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद देकर नए जेवर लाने को कहा था, लेकिन उसने ये आभूषण बेच दिए व नकदी खर्च कर दी। इसके बाद लड़की की मां जब उससे इनकी बारबार मांग की तो इन्हें लौटाने के लिए तैयार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच 11 दिसंबर को मुथु कुमार महिला के घर पहुंचा। उस वक्त घर पर महिला की नाबालिग बेटी अकेली थी। मुथुकुमार ने उससे कहा कि वह अपनी मां को फोन कर कहे कि उसने उसे जेवर दे दिए हैं। इसके बाद उसने बच्ची को जेवर देने के लिए अपने घर बुलाया। जब बालिका सुबह करीब 11.30 बजे आरोपी के घर पहुंची तो उसने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, जब पीड़िता ने भागने की कोशिश की तो उसने तकिये से उसका गला दबाया और फिर उसकी शॉल से गला घोंट दिया। दरिंदा यहीं नहीं रूका, इसके बाद उसने बालिका से दुष्कर्म भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed