{"_id":"5beacf5cbdec22693f5f6bcb","slug":"tamil-actor-rajinikanth-says-pm-narendra-modi-seemed-to-be-a-strong-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत ने पीएम मोदी को बताया ‘ताकतवर’, जन्मदिन पर कर सकते हैं पार्टी का एलान!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रजनीकांत ने पीएम मोदी को बताया ‘ताकतवर’, जन्मदिन पर कर सकते हैं पार्टी का एलान!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Wed, 14 Nov 2018 05:46 AM IST
विज्ञापन
तमिल अभिनेता रजनीकांत (फाइल फोटो)
तमिल अभिनेता रजनीकांत ने मंगलवार को इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ समझौता करने वाले दस लोगों की तुलना में ज्यादा मजबूत हैं। तमिल अभिनेता का यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्षी दल 2019 लोकसभा चुनावों के लिए महागठबंधन की संभावनाएं तलाश रहे हैं। वहीं बयान के बाद रजनीकांत की भाजपा के साथ जाने की अटकलें को भी हवा मिल गई है।
विपक्षी गठबंधन के सवाल पर रजनीकांत ने कहा, ‘जब दस व्यक्ति एक के खिलाफ हों, तो कौन ताकतवर होगा। वे 10 या वह एक जिसके खिलाफ वे एकजुट हुए हैं। अगर 10 लोग एक के खिलाफ युद्ध छेड़ दें तो कौन ज्यादा ताकतवर है?’ सोमवार को भी जब उनसे पूछा गया था कि क्या भाजपा इतनी खतरनाक पार्टी है कि उसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की जरूरत है तो उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी दलों को ऐसा लगता है तो हो सकता है ये उनके लिए सच हो। हालांकि भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा था कि इस पर बाद में फैसला लेंगे। हालांकि मंगलवार को आया उनका बयान भाजपा के लिए सकारात्मक संकेत माना जा सकता है।
हालांकि रजनीकांत ने सोमवार को नोटबंदी के फैसले को लेकर सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि नोटबंदी को लागू करने का तरीका गलत था। इसे विस्तार से चर्चा करने के बाद ही लागू किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
जन्मदिन पर कर सकते हैं पार्टी का एलान!
रजनीकांत पहले ही अगले विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने अब तक कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाई है। उनके समर्थकों को उम्मीद है कि 12 दिसंबर को रजनीकांत अपने जन्मदिन पर पार्टी का एलान कर सकते हैं।