फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Talks underway with Adani group Tajpur port construction: Bengal minister

West Bengal: 'ताजपुर बंदरगाह निर्माण पर अदाणी समूह के साथ चल रही बातचीत', बनर्जी सरकार की मंत्री का दावा

Sun, 26 Nov 2023 11:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 26 Nov 2023 11:06 PM IST
सार

West Bengal: विपक्षी भाजपा के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि अदाणी समूह के इससे हटने के कारण परियोजना अनिश्चित हो गई है, राज्य की उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष इसके बारे में कुछ जाने बिना झूठे दावे कर रहा है।

विज्ञापन
Talks underway with Adani group Tajpur port construction: Bengal minister
तृणमूल कांग्रेस नेता शशि पांजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के ताजपुर में प्रस्तावित बंदरगाह के भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें हैं। इस बीच, राज्य सरकार की वरिष्ठ मंत्री शशि पांजा ने रविवार को कहा कि परियोजना पर पटरी पर है और इस मामले में अदाणी समूह के साथ बातचीत चल रही है। 

विज्ञापन

विपक्षी भाजपा के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि अदाणी समूह के इससे हटने के कारण परियोजना अनिश्चित हो गई है, राज्य की उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष इसके बारे में कुछ जाने बिना 'झूठे दावे' कर रहा है। उन्होंने कहा, 'इस परियोजना पर काम चल रहा है और संबंधित पक्ष यानी अदाणी समूह के साथ बातचीत चल रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि क्या अदाणी समूह के साथ बातचीत में कोई कमी आई है, पांजा ने कहा, 'ऐसा कोई भी घटनाक्रम नहीं हुआ है।' अदाणी समूह शुरू में परियोजना के लिए संभावित निवेशक के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने कहा कि बंदरगाह के निर्माण के लिए केंद्र से अनुमति मांगी गई है और केंद्र सरकार ने कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में कहा था कि ताजपुर में गहरे समुद्र बंदरगाह के विकास के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। बनर्जी ने बीजीबीएस में प्रतिनिधियों से कहा था कि ताजपुर में प्रस्तावित गहरे समुद्र में बंदरगाह के लिए टेंडर तैयार है। आप प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अदाणी अब इस परियोजना का हिस्सा नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed