कश्मीर में जारी हिंसा पर बातचीत के लिए आज पीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में हिंसा और कर्फ्यू के लंबे दौर के बाद शुरू हुई सियासत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राज्य के विपक्षी दलों के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। इस 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला करेंगे।
इस प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर पूरे मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया था। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया था कि राज्य की समस्या विशुद्घ रूप से राजनीतिक है, मगर केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार इस समस्या का प्रशासननिक हल निकालने में जुटी है।
प्रधानमंत्री की इस प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात इसलिए भी अहम है कि केंद्र ने हाल ही में कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए पूछा है कि वह कब पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को खाली कर रहा है। केंद्र कश्मीर में जारी हिंसा के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
पीएम देंगे शांति प्रयासों की जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को जम्मू-कश्मीर के विपक्षी दलों के प्रतिनिधमंडल के साथ बैठक कर राज्य में जारी हिंसा को खत्म करने के लिए इनकी राय जानेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जहां शांति बहाली के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे, वहीं विपक्षी नेताओं से विचार विमर्श कर राज्य की स्थिति की जानकारी लेंगे।
गौरतलब है कि इस समय राज्य में विपक्ष भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार से खफा है। इनका कहना है कि न तो राज्य और न ही केंद्र वहां जारी हिंसा का राजनीतिक समाधान ढूंढने में दिलचस्पी ले रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राष्ट्रपति से केंद्र पर इस समस्या का राजनीतिक समाधान ढूंढने के लिए दबाव बनाने का अनुरोध किया था।